नाम का पहला लेटर U A है तो होंगे रोमांटिक
02-Mar-2013 08:59 AM 1235010

वैदिक ज्योतिष के अनुसार व्यक्ति का नामकरण शुभ मुहूर्त हो और जिस नक्षत्र में व्यक्ति का जन्म हुआ उस नक्षत्र से प्रभावित अक्षर से व्यक्ति का नाम रखा जाए तो व्यक्ति जीवन में सदैव उन्नति करता है। व्यक्ति मशहूर होता है और यश की प्राप्ति होती है।
वैदिक ज्योतिष की तरह अंक ज्योतिष में भी व्यक्ति के नाम के अक्षर का महत्व बताया गया है। अंक ज्योतिष के अनुसार व्यक्ति के नाम का पहला अक्षर भी व्यक्तित्व को प्रभावित करता है। नाम के पहले अक्षर से व्यक्ति के स्वभाव और गुणों का सहज अंदाजा लगाया जा सकता है।
अंक ज्योतिष के अनुसार U A लेटर का अंक 1 होता है और इसकी दिशा पूर्व होती है तथा राशि सिंह होती है। जिन व्यक्तियों का नाम अंग्रेजी के च्एज् लेटर अथवा हिन्दी के अ अक्षर से होता है ऐसे लोग अपनी मेहनत और लगन से जीवन में सफलता की ऊंचाई पर पहुंच जाते हैं। हलांकि इन्हें सफलता धीरे-धीरे मिलती है, इसलिए कई बार हतोत्साहित भी हो जाते हैं।  इस अक्षर से नाम वाले व्यक्ति ऊर्जावान और दृढ़ इच्छा शक्ति वाले होते हैं। आमतौर पर यह किसी चीज में जल्दी पहल नहीं करते हैं लेकिन अगर किसी लक्ष्य को पाने की ठान लें तो उसे हासिल करके ही दम लेते हैं। जिन व्यक्तियों का नाम ए लेटर से शुरू होता है वह परिस्थितियों के हिसाब से खुद को ढ़ाल लेते हैं और मौके की नज़ाकत को समझते हुए फैसला लेते हैं।  इनके स्वभाव में जिद और हठ भी शामिल होता है लेकिन अपने से जुड़े लोगों का ध्यान जरूर रखते हैं। रिश्तों के प्रति यह काफी संजीदा होते हैं। इसलिए इनका दांपत्य जीवन सामान्य तौर पर सुखद होता है। ऐसे लोगों की एक विशेषता यह भी होती है कि दिल की बजाय दिमाग से अधिक काम लेते हैं। 
नाम का पहला लेटर C है तो होंगे खुशमिजाज अंक ज्योतिष में C अक्षर से जिन लोगों का नाम शुरू होता है उन्हें उत्साही और हमेशा प्रसन्न रहने वाला बताया गया है। ऐसे लोग कठिन समय में भी खुश रहते हैं और अपने आस-पास सकारात्मक उर्जा बनाए रखते हैं क्योंकि, यह अपने आस-पास के लोगों को भी खुश रखने की कला जानते हैं।  अंग्रेजी का सीÓ लेटर अंक तीन के प्रभाव में होता है। इसकी राशि मीन होती है तथा इसकी दिशा उत्तर है। वास्तु विज्ञान में उत्तर दिशा का स्वामी कुबेर बताया गया है। इस लेटर के नाम वाले व्यक्ति को आर्थिक समस्याओं का सामना कम करना पड़ता है। कहीं न कहीं से धन का इंतजाम हो जाता है इसलिए इनका कोई भी काम धन की कमी से नहीं रूकता है।
C लेटर का स्वामी ग्रह गुरू है। अंकशास्त्र के अनुसार इसका स्थान गला और उसके आस-पास के भागों पर होता है। इस कारण से जिनका नाम अंग्रेजी के C लेटर से शुरू होता है उनकी वाणी और व्यक्तित्व प्रभावशाली होता है। यह स्पष्टवादी होते हैं, जो कहना होता है वह सामने वाले के मुंह पर कहते हैं। इस कारण कभी-कभी अनजाने में ही अपने मित्रों को भी नाराज कर देते हैं।
इस लेटर के नाम वाले व्यक्ति सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़ कर भाग लेते हैं और जरूरत के समय आगे बढ़कर लोगों की सहायता करने के लिए तत्पर रहते हैं। यह भावुक होने के साथ ही व्यवहारिक भी होते हैं। अपने व्यवहार के कारण कार्यक्षेत्र में यह सभी के प्रिय बनकर रहते हैं। ऐसे लोग प्यार मुहब्बत में खासा यकीन रहते हैं और जिन्दगी के हर पल का लुत्फ उठाने की कोशिश करते हैं।
नाम का पहला लेटर D है तो होंगे कामयाब नाम का पहला लेटर आपके व्यक्तित्व को काफी हद तक प्रभावित करता है। अंक ज्योतिष के अनुसार नाम के पहले लेटर से किसी भी व्यक्ति के गुण-दोषों के जाना जा सकता है। अंक ज्योतिष के मुताबिक अंग्रेजी का चौथा लेटर D का अंक 4 होता है। यह अक्षर राहु के प्रभाव में होता है जबकि इसका प्रतिनिधि राशि सिंह है।
D लेटर से जिन व्यक्तियों का नाम शुरू होता है वह धुन के पक्के और जिद्दी होते हैं। यह एक बार जिस चीज को पाने के लिए सोच लेते हैं उसे हासिल किये बिना इन्हें चैन नहीं मिलता है। इन्हें हारना पसंद नहीं होता है। अपनी मेहनत और लगन से जीवन में यह सफलता प्राप्त करते हैं।  शुरूआती दौर में इन्हें भले ही आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़े लेकिन धीरे-धीरे प्रगति की ओर बढ़ते रहते हैं। इनके पास ज्ञान का भंडार होता है। मित्रों एवं संपर्क में रहने वालों को हमेशा इनसे कुछ न कुछ सीखने का मौका मिलता रहता है। इस नामाक्षर वाले व्यक्ति जीवन की धारा में बहने की बजाय कुछ अलग करने की चाहत रखते हैं। नवीनता इन्हें पसंद होता है। इनके जिद्दी स्वभाव के बावजूद लोग इन्हें पसंद करते हैं क्योंकि यह लोगों की बातों को सुनते हैं और होशियारी से अपनी बात रखते हैं। व्यक्तिगत जीवन में यह प्रेम और रिश्तों को काफी महत्व देते हैं।
दिलफेंक होते हैं E लेटर वाले व्यक्ति जिस व्यक्ति के नाम अंग्रेजी के E लेटर से शुरू होता है वह बड़े ही बातूनी होते हैं और किसी चीज के प्रति गंभीरता की इनमें कमी होती है। लेकिन जब इन्हें सच्चा प्यार हो जाता है तो अपने प्यार को पाने के लिए हर इम्तिहान से गुजरने के लिए तैयार रहते हैं। E लेटर से जिनका नाम शुरू होता है उनमें यह विशेषता इसलिए पायी जाती है क्योंकि यह बुध के प्रभाव में आता है और इसकी दिशा उत्तर पश्चिम यानी वायव्य है।
वायव्य दिशा को अस्थिरता प्रदान करने वाली दिशा माना गया है। अंकज्योतिष के अनुसार श्व नाम वाले वाले व्यक्ति किसी से लंबे समय तक जुड़े नहीं रह पाते हैं। बुध के प्रभाव के कारण आमतौर पर यह सुन्दर और हृष्ट-पुष्ट होते हैं। सजने-संवरने का इन्हें विशेष शौक होता है।
E लेटर से जिनका नाम शुरू होता है वह सौन्दर्य प्रेमी होते हैं। खूबसूरत और स्टाइलिश दिखने वाले लोगों से मित्रता करना इन्हें पसंद होता है। इन्हें बहुत ही जल्दी किसी से प्यार हो जाता है और उतनी ही जल्दी कोई नया प्रेमी मिलने पर पिछले प्रेमी को भूल भी जाते हैं। ऐसे लोग जहां भी होते हैं अपनी चीजों को व्यवस्थित तरीके से रखना पसंद करते हैं।
पार्टी और मौज-मस्ती का कोई भी अवसर यह चूकते नहीं हैं। बातूनी होने की वजह से यह कई बार अनावश्यक ही विवादों में फंस जाते हैं। किताबें पढऩा, संगीत एवं दूसरी कलाओं में इनकी विशेष रूचि होती है। आर्थिक स्थिति कुल मिलाकर अच्छी रहती है। किसी चीज का अभाव नहीं होता है लेकिन बहुत अधिक जमा पूंजी भी नहीं होती है।
द्यसंकलित
1द्बह्यद्बह्ल-222.ड्डद्मह्यद्धठ्ठद्ग2ह्य.ष्शद्व

FIRST NAME LAST NAME MOBILE with Country Code EMAIL
SUBJECT/QUESTION/MESSAGE
© 2025 - All Rights Reserved - Akshnews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^