05-Dec-2014 08:57 AM
1234837
अनुष्का शर्मा जल्द ही फिल्म पीकेÓ में अभिनेता आमिर खान के साथ नजर आएंगी। अनुष्का पहली बार आमिर के साथ किसी फिल्म में काम कर रही हैं। लेकिन अनुष्का को आमिर के साथ छह साल पहले ही फिल्म 3 इडियट्स में काम करने का मौका मिल स
कता था।
पीके के प्रमोशन पर पहुंची अनुष्का शर्मा ने इस राज का खुलासा खुद किया। अनुष्का के मुताबिक राजकुमार हीरानी की फिल्म 3 इडियट्स के लिए अनुष्का शर्मा ने भी ऑडिशन दिया था, लेकिन उन्हें नहीं चुना गया था। अनुष्का शर्मा फिल्म पीके में आमिर खान के साथ नजर आएंगी। अनुष्का ने बताया कि तकरीबन 200 लड़कियों ने फिल्म के लिए ऑडिशन दिया था, लेकिन आखिर में यह रोल करीना कपूर को मिला। अनुष्का के मुताबिक खुद राजकुमार हीरानी और आमिर खान को भी इस बात का पता नहीं था। पीकेÓ की शूटिंग के दौरान जब उन्होंने दोनों को ये बात बताई तो सब हैरान रह गए. पीकेÓ में आमिर खान, अनुष्का शर्मा और संजय दत्त मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 19 दिसंबर को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने वाली है।
बेबी
अक्षय कुमार की आने वाली मोस्ट अवेटेड फिल्म बेबीÓ का टीजर रिलीज हो गया है। इस टीजर में अक्षय कुमार गंभीर और एक्शन-पैक्ड किरदार में दिख रहे हैं। टीजर में देखने पर लग रहा है कि फिल्म एक एक्शन फिल्म होगी। फिल्म के टीजर में ही एक्शन दृश्य दिखाए गए हैं। अक्की फिल्म में मूंछों के साथ स्मार्ट दिखे हैं और बैकग्राउंट में एनर्जेटिक साउंड के साथ कहर बरपाते दिख रहे हैं। टीजर के जारी होने के साथ ही दर्शकों में फिल्म के ट्रेलर को लेकर उत्साह दुगना बढ़ गया है। बेबीÓ में तापसी पन्नू और मधुरिमा तुली भी अहम किरदारों में हैं। इस फिल्म को नेपाल, काठमांडू, दिल्ली और अबू धाबी की विभिन्न लोकेशन पर शूट किया है। फिल्म को नीरज पांडे ने निर्देशित किया है। अक्षय कुमार की अप-कमिंग फिल्म बेबीÓ का पोस्टर हुआ, रिलीज फिल्म 23 जनवरी 2015 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।