सानिया और कारा को टोक्यो में खिताब
04-Oct-2014 06:50 AM 1234766

भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और जिम्बाब्वे की उनकी जोड़ीदार कारा ब्लैक ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए स्पेन की गारबाइन मुगुरूजा और कार्ला सुआरेज नवारो को सीधे सेटों में 6-2, 7-5 से हराकर टोक्यो में डब्ल्यूटीए टोरे पैसेफिक ओपन का महिला युगल का खिताब जीता। इस जीत से सानिया और कारा ने दस लाख डॉलर इनामी टोक्यो ओपन में अपने खिताब का सफलतापूर्वक बचाव किया। उन्होंने केवल एक घंटे 15 मिनट में स्पेनिश जोड़ी को पराजित किया। सानिया के लिए यह सोने पर सुहागा जैसी है क्योंकि उन्होंने ब्राजीली जोड़ीदार ब्रूनो सोरेस के साथ यूएस ओपन मिश्रित युगल का खिताब जीता था।

FIRST NAME LAST NAME MOBILE with Country Code EMAIL
SUBJECT/QUESTION/MESSAGE
© 2025 - All Rights Reserved - Akshnews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^