31-Dec-2013 06:50 AM
1234838
वर्ष 2013 का आगाज दिल्ली में कुछ दानवों की वहशियत की शिकार बनी दामिनी की सिसकियों से हुआ था, लेकिन इस घटना ने भारत के मानस को बदल डाला। हर अन्याय का प्रतिकार करने का साहस भारतीयों में पैदा हुआ और

उन्होंने धर्म, राजनीति, समाज सहित हर क्षेत्र की जड़ता को खत्म करने की कोशिश की। भ्रष्टाचारियों को राजनीति से बेदखल किया तो तड़क-भड़क और खर्चीली राजनीति को अलविदा कहने का मन भी बनाया। बहुत से कालजयी परिवर्तनों का साक्षी बना वर्ष 2013। संसद ने महिलाओं के विरुद्ध यौन हिंसा रोकने के लिए कठोर कानून बनाया। जिसकी गिरफ्त में आए मदेरणा, गोपाल कांडा, आसाराम बापू, नारायण सांई और तरुण तेजपाल सहित धर्म, राजनीति तथा समाज के कई सफेद पोश। कोयला घोटाले में सरकार ने सीबीआई की रिपोर्ट में ग्रामर सुधारने की कोशिश की तो सुप्रीम कोर्ट ने फटकार लगाई। अन्ना आंदोलन और केजरीवाल की सफलता से डर के सरकार ने लोकपाल विधेयक पारित कर अपना मुंह छिपाने की कोशिश की और उधर खाद्य सुरक्षा विधेयक के द्वारा गरीबों के वोट लेने की कांग्रेस की कोशिश नाकाम हुई। अंतर्राष्ट्रीय जगत में भी परिवर्तन देखने को मिले। बराक ओबामा दोबारा राष्ट्रपति तो बन गए, लेकिन आर्थिक संकट से अमेरिका को नहीं उबार सके। पहली बार हफ्तों तक देशभर में शटडाउन रहा। केन्या में मुस्लिम आतंकवादियों ने चुन-चुनकर गैर मुस्लिमों को मारा तो सीरिया पर रासायनिक हथियार रखने का आरोप लगाकर अमेरिका ने चढ़ाई करने की कोशिश की। मिस्र की सेना ने राष्ट्रपति मुर्सी को गिरफ्तार करके सत्ता से बेदखल कर दिया। उधर पाकिस्तान में पहली बार लोकतांत्रिक तरीके से सत्ता परिवर्तन हुआ। ऐसी कई घटनाएं हैं जो उल्लेखनीय है और परिवर्तनकारी है। लेकिन समाचार पत्रों की सुर्खियों में अरविंद केजरीवाल की दिल्ली में विजय और सरकार का गठन सर्वाधिक प्रमुख घटना कही जा सकती है। क्या यह भारतीय लोकतंत्र के बदलाव की शुरुआत है। आइए नजर डालते हैं वर्ष 2013 के कुछ खास घटनाक्रम पर-
12 जनवरी : स्वामी विवेकानंद की 150वीं वर्षगांठ मनाई गई।
27 जनवरी : इलाहाबाद में कुम्भ मेला शुरू हुआ।
12 फरवरी : हेलीकॉप्टर रिश्वत घोटाला उजागर हुआ।
15 मार्च : हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकियों ने बेमीना में सीआरपीएफ पर हमला किया।
27 मार्च : तमिलनाडु विधानसभा ने श्रीलंका में तमिल ईलम के निर्माण का प्रस्ताव पास किया।
15 अप्रैल : दौलत बेग ओल्डी पेट्रोलिंग को लेकर भारत-पाक में तीखा विवाद।
23 अप्रैल : विख्यात गायिका शमशाद बेगम की मृत्यु।
7 मई : प्रसिद्ध अंग्रेजी लेखिका रूथ प्रवेर झाबवाला मूल (7 मई 1927-3 अप्रैल 2013) का न्यूयार्क में निधन।
जून : भारत की सबसे बड़ी सुरंग के रास्ते काजीगुंड से बनिहाल तक रेल सेवा शुरू।
12 जुलाई : हिन्दी फिल्मों के एक प्रमुख चरित्र अभिनेता प्राण की मृत्यु।
17 जुलाई को जदयू ने भाजपा से 17 साल पुराने रिस्ते तोड़ लिए।
30 जुलाई : तेलंगाना राज्य बनाने की घोषणा।
19 अगस्त : बिहार के धमारा घाट स्टेशन पर रेल हादसे में 37 की मृत्यु।
27 अगस्त : मुजफ्फरनगर जिले में दंगा, 43 लोग मृत।
4 सितंबर : रघुराम राजन ने दुव्वुरी सुब्बाराव के सेवानिवृत्ति पर भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर का पद संभाला।
13 सितंबर : 13 सितंबर को नरेन्द्र भाई मोदी को भारतीय जनता पार्टी की ओर से वर्ष 2014 में होने वाले आम चुनावों के लिए प्रधानमंत्री पद का प्रत्याशी घोषित किया गया।
13 सितंबर : दिल्ली के अतिरिक्त सेशन कोर्ट ने निर्भया रेप और हत्याकांड मामले में 4 अपराधियों को फांसी की सजा सुनाई। अब इस सजा की पुष्टि का मामला दिल्ली हाई कोर्ट में पहुंच गया है।
26 सितंबर : जम्मू-कश्मीर के सांबा, हीरानगर में दोहरा आतंकी हमला। लेफ्टिनेंट कर्नल सहित 12 की मौत।
26 सितंबर : सुप्रीम कोर्ट द्वारा चुनावों में नकारने का अधिकार (राइट टू रिजेक्ट) देते हुए ईवीएम में इनमें से कोई नहीं बटन का प्रावधान करने का आदेश।
3 अक्टूबर : जम्मू-कश्मीर के केरन सेक्टर में एक भारतीय गांव में पाक सेना व आतंकवादियों की घुसपैठ। सेना के अनुसार घेराबंदी व मुठभेड़ पिछले 10 दिन से अधिक समय तक चली।
8 अक्टूबर : अरुंधति भट्टाचार्य भारतीय स्टेट बैंक की प्रथम महिला चेयरपर्सन बनीं।
12 अक्टूबर : भीषण चक्रवात फैलिन भारत के पूर्वी तट पर पहुंचा।
12 अक्टूबर : भीषण चक्रवात फैलिन भारत के पूर्वी तट से टकराया। अधिकारियों के अनुसार इस चक्रवात से आंध्रप्रदेश, ओडिशा एवं अन्य इलाकों में करीब 1.25 करोड़ लोग प्रभावित हुए।
13 अक्टूबर : मध्यप्रदेश के दतिया जिले के रतनगढ़ माता मंदिर में भगदड़ से 115 लोगों की मृत्यु एवं सैकड़ों घायल।
18 अक्टूबर : उन्नाव जिले के डौंडियाखेड़ा गांव में स्वर्ण खजाने की खोज के लिए खुदाई आरंभ, लेकिन अंतत: यहां कुछ भी हाथ नहीं लगा।
24 अक्टूबर : बॉलीवुड के मशहूर गायक मन्ना डे का 94 वर्ष की आयु में निधन।
27 अक्टूबर : नरेन्द्र मोदी की हुंकार रैली से पूर्व पटना में 7 सिलसिलेवार बम धमाके, 5 की मौत तथा 50 घायल।
28 अक्टूबर : हिन्दी के सुप्रसिद्ध कथाकार राजेन्द्र यादव का निधन।
5 नवंबर : कथावाचक आसाराम के बेटे नारायण साईं को 58 दिन चली लुका-छिपी के बाद बुधवार तड़के दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले से गिरफ्तार कर लिया।
6 नवंबर : प्रख्यात भोजन लेखिका व शेफ तरला दलाल की 77 वर्ष की आयु में हार्ट अटैक के कारण मृत्यु।
16 नवंबर : 24 साल के ओजस्वी क्रिकेट करियर के बाद सचिन तेंदुलकर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया। अपने करियर की अंतिम पारी में उन्होंने 74 रन बनाए। सचिन तेंदुलकर व प्रसिद्ध वैज्ञानिक डॉ. सीएनआर राव को भारतरत्न देने की घोषणा की गई।
17 नवंबर : 17 नवंबर को प्रसिद्ध लेखक ओमप्रकाश वाल्मीकि का निधन हो गया।
25 नवंबर : 25 नवंबर को आरुषि-हेमराज हत्याकांड में नूपुर और राजेश तलवार को आईपीसी की धारा 301, 302 और 34 के तहत दोषी पाया गया। दोनों को ही आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई।
30 नवंबर : अपनी महिला सहकर्मी से रेप के मामले में आरोपी तहलका के संस्थापक और संपादक तरुण तेजपाल को गोवा में क्राइम ब्रांच के दफ्तर से शनिवार रात 9.20 पर गिरफ्तार कर लिया गया है।
2 दिसंबर : संविधान के अनुच्छेद 370 को लेकर भाजपा नेता नरेन्द्र मोदी की टिप्पणियों पर जम्मू-कश्मीर की पार्टियों और कांग्रेस के बीच बहस छिड़ी।
4 दिसंबर : यौन उत्पीडऩ का आरोपी नारायण साई 58 दिन तक फरार रहने के बाद दिल्ली हरियाणा सीमा पर गिरफ्तार।
5 दिसंबर : उच्चतम न्यायालय के तीन न्यायाधीशों की समिति न्यायमूर्ति एके गांगुली के खिलाफ शिकायत करने वाली कानून की इंटर्न के बयान से इस निष्कर्ष पर पहुंची कि पहली नजर में उनका (गांगुली का) आचरण अवांछितÓ और यौनÓ प्रकृति का था।
10 दिसंबर : राजस्थान के प्रसिद्ध लेखक विजयदान देथा का निधन।
11 दिसंबर : भारत के उच्चतम न्यायालय ने भारतीय दंड संहिता की धारा 377 को संवैधानिक ठहराते हुए समलैंगिक संबंधों को गैरकानूनी करार दिया। मंगलयान का पहला पथ सुधार कवायद सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। ्रज्ञ