सबसे बुजुर्ग मैराथन धाविका का निधन
16-Nov-2013 07:36 AM 1234772

न्यूयॉर्क मैराथन प्रतियोगिता में अमेरिका की 86 वर्षीय एक बुजुर्ग महिला ने न केवल हिस्सा लिया बल्कि दौड़ भी पूरी की लेकिन मैराथन में भाग लेने के अगले ही दिन उनकी मृत्यु हो गई। कैलिफोर्निया के सैन जोस की जॉय जॉनसन ने 8 घंटे में अमेरिका के सबसे बड़े शहर के सभी 5 नगरों को पार करते हुए रेस की 26.2 मील की दूरी तय की। 20 मील की दूरी पर वे लडख़ड़ाकर गिर पड़ी थीं और उनके सिर पर चोट लग गई थी, लेकिन अपनी दौड़ पूरी करने के बाद ही वे चिकित्सकीय शिविर गईं। उन्होंने अस्पताल जाने से साफ मना कर दिया था। उनकी छोटी बेटी डायना बॉयडस्टन ने बताया कि उन्होंने कभी भी प्रतियोगिता के तौर पर दौड़ में हिस्सा नहीं लिया था। वे इसलिए दौड़ी थीं, क्योंकि उन्हें यह पसंद था। जॉनसन क्रिसमस पर 87 साल की हो जातीं और वे कई सालों तक शारीरिक शिक्षक और प्रशिक्षक के तौर पर काम कर चुकी थीं। लेकिन उन्होंने सेवानिवृत्ति के बाद ही दौड़ को अपना शौक बनाया। लगातार 25वीं बार वे दौड़ का हिस्सा बनी थीं। न्यूयॉर्क में वर्ष 1991 में उन्होंने 4 घंटे के अंदर सबसे तेज दौड़ते हुए अपनी दौड़ पूरी की थी। अपनी आयु समूह के वर्ग में वे 6 बार प्रथम आई थीं।

FIRST NAME LAST NAME MOBILE with Country Code EMAIL
SUBJECT/QUESTION/MESSAGE
© 2025 - All Rights Reserved - Akshnews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^