विश्व कप फाइनल में फिर स्वर्ण से चूकी दीपिका
02-Oct-2013 10:39 AM 1234761

तीरंदाज दीपिका कुमारी विश्व कप फाइनल में फिर से स्वर्ण पदक से चूक गई और उन्हें पेरिस में लगातार तीसरी बार रजत पदक से संतोष करना पड़ा। प्राप्त जानकारी के अनुसार 19 वर्षीय दीपिका ने कोरिया के ओलिंपिक चैंपियन ओक ही युन के खिलाफ अच्छी शुरुआत की और एक समय वह 3-1 से आगे चल रही थीं। कोरियाई खिलाड़ी हालांकि तीसरे सेट में वापसी करके 6-4 से जीत दर्ज करने में सफल रही। यह 2008 की ओलिंपिक चैंपियन का विश्व कप फाइनल में दूसरा स्वर्ण पदक है। इससे पहले उन्होंने 2010 में भी खिताब जीता था। दीपिका की यह युन के हाथों दूसरी हार है। दीपिका जब 3-1 से आगे चल रही थी तब उन्होंने तीसरे सेट की शुरुआत 10-9 से की और वह स्वर्ण पदक जीतने की स्थिति में दिखाई दे रही थी लेकिन कोरियाई खिलाड़ी ने जल्द ही स्कोर 3-3 से बराबर कर दिया। दीपिका ने चौथे सेट में लचर खेल दिखाया तथा कोरियाई खिलाड़ी ने 5-3 से बढ़त हासिल कर ली। युन ने पांचवां सेट बराबरी पर छोड़ा और दीपिका को विश्वकप फाइनल में पहला स्वर्ण पदक जीतने से वंचित कर दिया। डोला बनर्जी इस प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाली एकमात्र भारतीय तीरंदाज हैं। दीपिका का यह लगातार चौथा विश्व कप फाइनल था। 2010 में वह पांचवें स्थान पर रही थी जबकि 2011 और 2012 में उन्हें रजत पदक मिला था।

FIRST NAME LAST NAME MOBILE with Country Code EMAIL
SUBJECT/QUESTION/MESSAGE
© 2025 - All Rights Reserved - Akshnews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^