दीपिका की फिल्मों ने किया ५०० करोड़ का आंकड़ा पार
16-Sep-2013 06:40 AM 1234744

बॉक्स ऑफिस क्वीन दीपिका पादुकोण अपने करियर के स्वर्णिम दौर से गुजर रही हैं और उनकी फिल्म लगातार धमाकेदार सफलता हासिल कर रही हैं। प्रियंका चोपड़ा, कैटरीना कैफ और करीना कपूर जैसी उनकी प्रतिद्वंद्वियों की इन दिनों नींद उड़ी हुई है। बॉलीवुड के तमाम सुपरस्टार अब दीपिका को अपनी फिल्म में लेने के लिए बेताब हैं। हाल ही दीपिका की फिल्म चेन्नई एक्सप्रेसÓ रिलीज हुई है जिसने ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर का खिताब अपने नाम कर लिया है। एक और रिकॉर्ड दीपिका ने अपने नाम कर लिया है। इस वर्ष उनकी तीन फिल्में रिलीज हुईं और तीनों का कलेक्शन जोड़ा जाए तो आंकड़ा पांच सौ करोड़ को पार कर जाता है। रेस 2 ने 100.45 करोड़ रुपये, ये जवानी है दीवानी ने 188.57 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। चेन्नई एक्सप्रेस इस समय थिएटर में चल रही है। यदि इसके कलेक्शन भी जोड़ लिए जाए तो बात पांच सौ करोड़ रुपये तक पहुंच जाती है। एक वर्ष में इतना कलेक्शन का रिकॉर्ड बनाने वाली दीपिका पहली हीरोइन हैं।  इसके पहले यह रिकॉर्ड 319.63 करोड़ रुपये का था, जो कैटरीना कैफ के नाम था। पिछले साल उनकी दो फिल्मों एक था टाइगर और जब तक है जान का कुल कलेक्शन इतना था।

FIRST NAME LAST NAME MOBILE with Country Code EMAIL
SUBJECT/QUESTION/MESSAGE
© 2025 - All Rights Reserved - Akshnews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^