अभी और बाहर आएंगी डर्टी पिक्चर
03-Aug-2019 06:09 AM 1235059
मप्र की प्रशासनिक और राजनीतिक वीथिका में इन दिनों एक रंगीन मिजाज टॉप आईएएस अफसर का सेक्स वीडियो चर्चा में है। अपर मुख्य सचिव स्तर के इस अधिकारी के वायरल हुए सेक्स वीडियो से पूरी ब्यूरोक्रेसी जबरदस्त सकते में है। राज्य के इतिहास में यह पहला मौका है जब किसी आईएएस अफसर का सेक्स वीडियो वायरल हुआ है। लेकिन सूत्रों का कहना है कि आने वाले दिनों में कुछ और नौकरशाहों सहित अधिकारियों और नेताओं की डर्टी पिक्चर बाहर आ सकती हैं। पूर्व में मध्यप्रदेश में सेक्स स्कैंडल के कई मामले सामने आए हैं। इस साल जुलाई में दो अधिकारियों और एक नेता का सेक्स वीडियो वायरल हुआ है। सेक्स स्कैंडल में फंसे कइयों के तो इस चक्कर में कैरियर तबाह हो गए। अब एक सीनियर आईएएस का सेक्स वीडियो वायरल हुआ है, जिसके बाद प्रदेश में फिर से खलबली मची है। नौकरशाही और सरकार में इस वीडियो को लेकर हड़कंप है। क्योंकि एक बड़े अधिकारी का वीडियो इस तरह से वायरल होना, सरकार की छवि को भी धूमिल करता है। दरअसल मप्र में अधिकारी और नेता हमेशा से डर्टी पिक्चर बनाने वालों के निशाने पर रहे हैं। पूर्व में कई अधिकारियों और नेताओं की डर्टी पिक्चर बनी है। कुछ की पिक्चर बाहर आ गई हैं तो कुछ की दबा दी गई हैं। अबकी बार इस फांस में प्रदेश के वरिष्ठ अफसर आ गए हैं। सोशल मीडिया में अफसर से जुड़ी अलग-अलग क्लिप्स वायरल हुईं हैं। एक क्लिप में अपने से आधी उम्र की युवती के साथ यह अधिकारी शराब का सेवन करते नजर आ रहा हैं। अन्य क्लिप्स में उसी युवती के साथ यह अफसर रति क्रीड़ाÓ में मशगूल हैं। क्लिप्स में ये दोनों बेहद आपत्तिजनक मुद्रा में हैं। ब्यूरोक्रेसी के उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार, पूरा वीडियो दो घंटे का है। इस वीडियो की प्रतियां सरकार से लेकर नौकरशाही के जिम्मेदार लोगों को भेजी गई हैं। हालांकि क्लिपिंग सार्वजनिक होने के बाद साहब को उनके विभाग से चलता कर दिया गया है। लेकिन इस क्लिपिंग के बाहर आने के बाद से कई अफसरों के होश उड़े हुए हैं। सूत्र बताते हैं कि जिस युवती के साथ साहब का सेक्स वीडियो बनाया गया है वह कुछ और अधिकारियों के संपर्क में भी थी। प्रशासनिक, राजनीतिक और मीडिया के गलियारों में चल रही कहानी के अनुसार युवती कुछ महीनों पहले किसी काम के लिए कुछ अधिकारियों के संपर्क में आयी थी। संपर्क में आने के बाद अधिकारी ने युवती से मेलजोल बढ़ाया और मामला अंतरंगता तक पहुंच गया। दावा किया जा रहा है कि यह तो ट्रेलर है। पूरी फिल्म का प्रदर्शन अभी शेष है। दावे के अनुसार, पूरी फिल्म मध्य प्रदेश के कुछ और टॉप ब्यूरोक्रेट्स की पोल खोल देगी। शायद यही वजह है कि सेक्स वीडियो वायरल होने के बाद से कई ब्यूरोके्रट्स की नींद उड़ी हुई है। इसी महीने मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले में तैनात रहे एक डिप्टी जेलर छोटे लाल प्रजापति का भी सेक्स वीडियो वायरल हुआ। जिसमें वह नौकरी दिलाने के नाम पर एक लड़की को झांसे में लिया। फिर अपने साथियों के साथ मिल उसके साथ रेप किया। रेप का वीडियो डिप्टी जेलर के साथियों ने वायरल कर दिया। रविवार को डिप्टी जेलर छोटे लाल प्रजापति और उसके दो साथियों के विरुद्ध झांसी में रेप का मामला दर्ज करवाया गया है। वहीं जुलाई महीने में ही मध्यप्रदेश बीजेपी के एक नेता प्रदीप जोशी का भी सेक्स वीडियो वायरल है। साथ ही उनका सेक्स चैट भी वायरल हुआ था। प्रदीप जोशी उज्जैन संभाग के संगठन महामंत्री थे। वीडियो और चैट वायरल होने के बाद पार्टी ने उन्हें सस्पेंड कर दिया। प्रदीप जोशी संघ की पृष्ठ भूमि से आते हैं। इसी तरह जबलपुर के पूर्व महापौर एनपी दुबे का वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो के सामने आने के बाद प्रदेश में हड़कंप मच गया था। पूर्व महापौर का यह वीडियो बीस साल की युवती के साथ वायरल हुआ था। एनपी की गिनती शहर के प्रतिष्ठित लोगों में होती थी। लेकिन इस वीडियो के सामने आने के बाद उनकी प्रतिष्ठा की भी हानि हुई थी। वहीं, मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री राघवजी भाई का भी 2013 में एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें वह अपने नौकर के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बना रहे थे। बाद में उनके खिलाफ मामला दर्ज हुआ। फिर वे जेल भी गए। दिलचस्प बात यह रही थी कि वे भोपाल के थाने के उसी लॉकअप में बंद रहे थे, जिसका उन्होंने मंत्री रहते हुए लोकार्पण किया था। तकनीक के युग में डर्टी वीडियो राजनीतिक और सामाजिक प्रतिष्ठा खत्म करने का हथियार बनती जा रही है। इसलिए सरकार ने पूर्व में ही अधिकारियों और नेताओं को निर्देशित किया था कि वे संभलकर किसी से मिले। -सुनील सिंह
FIRST NAME LAST NAME MOBILE with Country Code EMAIL
SUBJECT/QUESTION/MESSAGE
© 2025 - All Rights Reserved - Akshnews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^