जाबांजों को राष्ट्रपति पदक
04-Sep-2018 09:30 AM 1234779
स्वतंत्रता दिवस न केवल हमारी आजादी के महत्व का हमें अहसास कराता है बल्कि हमारे कार्यों का आंकलन का अवसर भी होता है। यही कारण है कि हर साल स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले जांबाज पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया जाता है। 72वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल के लाल परेड ग्राउण्ड पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले राज्य के 59 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रपति पदक से नवाजा। इस मौके पर सेवानिवृत्त सैनिकों का सम्मान किया गया। पदक पाने वालों में तीन सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक, एक उत्तम जीवन रक्षा पदक, छह पदक पुलिस विभाग के लिए राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक, एक विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति का होमगार्ड तथा नागरिक सुरक्षा पदक, 31 पदक पुलिस के लिए सराहनीय सेवा पदक, 10 जेल विभाग के लिए सराहनीय सेवा पदक। सीहोर जिले के पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल को अनुकरणीय ओर सराहनीय सेवाओं के लिए भारतीय पुलिस पदक से हुए अलंकृत। चंदेल की पदस्थापना जहां भी हुई है वे वहां अपने बेहतर कार्य के कारण सराहे जाते रहे हैं। भोपाल में पदस्थापना के दौरान उन्होंने कई उल्लेखनीय कार्य किए। इस अवसर पर भोपाल उत्तर के एसपी हेमंत सिंह चौहान को भी राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया गया। गौरतलब है कि चौहान भी अपनी बेहतर कार्यप्रणाली के कारण हमेशा जनप्रिय अधिकारी रहे हैं। इनके अलावा राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा पदक गाजीराम मीणा एडीजी जेल, सराहनीय सेवा पदक विवेक शर्मा, सचिव गृह विभाग, हिमानी खन्ना ग्वालियर और उद्दयन श्रीवास्तव डीआइजी पीए भोपाल के साथ अन्य पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को दिया जाएगा। राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक संतोष कुमार सीबीआइ एसीबी एएसपी को दिया जाएगा। सीबीआइ के हवलदार किशोर राम मुंडेल को सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया। द्य रजनीकांत पारे
FIRST NAME LAST NAME MOBILE with Country Code EMAIL
SUBJECT/QUESTION/MESSAGE
© 2025 - All Rights Reserved - Akshnews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^