03-Mar-2018 08:20 AM
1234868
बॉलीवुड की सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्रियों में शुमार श्रीदेवी का हृदय गति रुक जाने के कारण अचानक निधन हो गया। निधन के समय वह दुबई में थीं।
वह वहां एक पारिवारिक शादी समारोह में शामिल होने गयी थीं। 55 वर्षीय श्रीदेवी को पहली फीमेल सुपरस्टार भी कहा जाता था। पद्मश्री से सम्मानित की जा चुकीं श्रीदेवी ने फिल्म निर्माता निर्देशक बोनी कपूर से विवाह किया था। श्रीदेवी को अपने सर्वश्रेष्ठ अभिनय के लिए कई बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिले। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर दुख जताया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सूचना एवं प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी ने दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। राष्ट्रपति कोविंद ने ट्वीट में लिखा, अभिनेत्री श्रीदेवी के निधन की खबर सुनकर स्तब्ध हूं। वह अपने लाखों प्रशंसकों का दिल तोड़कर चली गईं। मूंदरम पिराईÓ, लम्हेÓ, इंग्लिश विंग्लिशÓ जैसी फिल्मों में उनका अभिनय हमेशा दूसरे कलाकारों के लिए प्रेरणा का काम करेगा।ÓÓ कोविंद ने आगे लिखा, मेरी संवेदनाएं उनके परिवार वालों और करीबी लोगों के साथ हैं।