वुमैन पॉवर
01-Nov-2017 09:13 AM 1234783
देश में अब कोई भी ऐसा क्षेत्र नहीं है जहां वुमैन पॉवर न दिख रहा हो। अभी हाल ही में मध्यप्रदेश में छात्रसंघ चुनाव की घोषणा हुई और छात्राओं को चुनाव में 50 फीसदी आरक्षण दे दिया है। यानी मप्र के कैम्पस में वुमैन पॉवर पुरुषों के बराबर दिखेगा। इसी तरह देश की राजनीति में भी इन दिनों वुमैन पॉवर का जलवा है। केंद्र की मोदी सरकार हो या सोशल मीडिया वुमैन पॉवर हर जगह पॉवरफुल नजर आ रहा है। खासकर सोशल मीडिया पर तो महिला राजनेताओं का पुरुषों की अपेक्षा अधिक बोल-बाला है। सोशल मीडिया आज राजनेताओं के लिए जनता तक अपनी बात पहुंचाने और जनता की बात सुनने का सशक्त माध्यम हैं। देश की राजनीति किस ओर जा रही है इसका अंदाजा सोशल मीडिया पर हो रही चर्चा से लग जाता है। सोशल मीडिया पर पहुंच जनता में प्रभाव का एक पैमाना भी माना जा रहा है। हाल ही में राहुल गांधी के ट्विटर अकाउंट के कथित फर्जी फॉलोवर भी चर्चा का विषय बने हैं। राहुल गांधी पर स्मृति ईरानी काफी हमलावर रहीं। राजनीति में सोशल मीडिया की अहम भूमिका के दौर में भारतीय महिला नेता सोशल मीडिया पर कहां हैं? इस सवाल का जवाब जानने के लिए हमने भारतीय महिला नेताओं के ट्विटर खातों पर नजर डाली। सोशल मीडिया पर भाजपा की महिला नेताओं का बोलबाला है और पहुंच के मामले में कांग्रेस की नेता उन्हें टक्कर देती भी नजर नहीं आती। जानिए किन महिला नेताओं की है सबसे अधिक पहुंच। महिला नेताओं की सोशल कनेक्टिविटी के मामले में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस काफी पीछे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का ट्विटर पर खाता नहीं हैं। उनकी बेटी प्रियंका गांधी भी ट्विटर पर नहीं हैं। कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ट्विटर पर काफी सक्रिय हैं और उनके लगभग 2 लाख 53 हजार फॉलोवर हैं। पूर्व सांसद प्रिया दत्त के भी करीब 1 लाख 03 हजार फॉलोवर ही हैं और उन्होंने सिर्फ 636 ट्वीट ही किए हैं। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ट्विटर पर हैं, लेकिन बहुत सक्रिय नहीं हैं। उन्होंने अभी तक सिर्फ 253 ट्वीट किए हैं और उनके लगभग 37 हजार फॉलोवर हैं। पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार भी ट्विटर पर हैं। उन्होंने अब तक सिर्फ 296 ट्वीट किए हैं और उनके लगभग 21 हजार फॉलोवर हैं। भाजपा और कांग्रेस के अलावा आम आदमी पार्टी की महिला नेता ट्विटर पर सक्रिय हैं लेकिन फॉलोवर के मामले में वो भी काफी पीछे हैं। आप की अतीशी मारलेना के लगभग 1 लाख 09 हजार फॉलोवर हैं और उन्होंने अब तक 7356 ट्वीट किए हैं। उनके अलावा प्रीति शर्मा मेनन भी ट्विटर पर काफी सक्रिय हैं और उनके लगभग 71 हजार फॉलोवर हैं। आप की प्रवक्ता रिचा पांडे मिश्रा को ट्विटर पर सिर्फ 6312 लोग फालो करते हैं। आज फेसबुक, ट्वीटर और वाट्सअप अभिव्यक्ति का सबसे बड़ा माध्यम बना हुआ है। इसलिए सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़ा हर व्यक्ति सोशल मीडिया पर अधिक से अधिक सक्रिय होना चाह रहा है। देश में महिलाओं का सोशल मीडिया पर बढ़ता वर्चस्व उनकी आजादी का भी परिचायक है। आज देश में हर व्यक्ति अपने विचार को व्यक्त करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा ले रहा है ऐसे में यह राजनेताओं के लिए एक बड़ा प्लेटफॉर्म है। शायद यही वजह है कि महिला नेताओं ने सोशल मीडिया पर पुरुषों को पछाड़ दिया है। ये भी सोशल मीडिया पर हैं दमदार राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की सुप्रिया सुले ट्विटर पर काफी सक्रिय हैं और उनके लगभग तीन लाख फॉलोवर हैं। वो अधिकतर मराठी भाषा में महाराष्ट्र से जुड़े मुद्दों पर ही ट्वीट करती हैं। समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव भी ट्विटर पर हैं लेकिन उन्हें सिर्फ 14 हजार लोग ही फॉलो करते हैं। लालू प्रसाद यादव की बेटी मीसा भारती ट्विटर पर काफी सक्रिय हैं और उन्होंने अब तक बीस हजार से ज़्यादा ट्वीट किए हैं। मीसा को लगभग 87 हजार लोग फॉलो करते हैं। मीसा ज्यादातर भाजपा पर निशाना साधती हैं। वहीं बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ट्विटर पर हैं ही नहीं। -इन्द्र कुमार
FIRST NAME LAST NAME MOBILE with Country Code EMAIL
SUBJECT/QUESTION/MESSAGE
© 2025 - All Rights Reserved - Akshnews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^