स्वच्छता का वल्र्ड रिकार्ड
02-Feb-2017 10:20 AM 1234815
देश हो या प्रदेश अगर प्रशासन चुस्त-दुरुस्त और चैतन्य रहे तो सुशासन जरूर आएगा। यह कर दिखाया है खरगोन जिला प्रशासन ने। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान को लेकर हर राज्य, हर क्षेत्र में अपने-अपने तरीके से अभियान चला रहा है, लेकिन खरगोन जिले में जिला प्रशासन, नगर निगम ने आमजन के सहयोग से ऐसा अभियान चलाया जिससे विश्व रिकार्ड कायम हो गया। इससे खरगोन का नाम गोल्डन बुक ऑफ वल्र्ड रिकार्डस में दर्ज हो गया है। दरअसल अशोक कुमार वर्मा जब से खरगोन कलेक्टर बने हैं जिला नित्य नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है। जिले की कानून-व्यवस्था अन्य जिलों के लिए प्ररणादायी बनी है और अब स्वच्छता में भी नया आयाम हासिल किया है। जिले में प्रशासन और आमजन के बीच समन्वय का अनोखा उदाहरण पूरे विश्व ने खरगोन में देखा है। प्रशासन के आव्हान पर देखते ही देखते 2,576 लोगों ने करीब 500 मीटर लंबे तिलक पथ के दोनों किनारों सहित सड़क के बीच में मानव श्रृंखला बनाई। कचरा डम्प करने के लिए कचरे से भरे डस्टबिन वितरित किए गए। आयोजन में शामिल लोगों का हौसला बढ़ाने के लिए एनएसएस की बैंड पार्टी ने राष्ट्रीय गीतों की धुन पर बैंड की आकर्षक प्रस्तुति दी। इस अवसर पर लोगों ने कचरा जमा करने वाली गाडिय़ों में डस्टबिन का कूड़ा खाली कर अपनी तरह का पहला विश्व रिकॉर्ड कायम किया। सफाई के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिये अंजाम दिए गए इस कारनामे में करीब 90 प्रतिशत बच्चे शामिल थे। गोल्डन बुक ऑफ वल्र्ड रिकार्डस के दक्षिण-पूर्व एशिया प्रमुख मनीष विश्नोई ने बताया कि इस कारनामे के लिए खरगोन के मुख्य नगर पालिका अधिकारी के नाम विश्व रिकॉर्ड का प्रमाणपत्र जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि इस अनूठी मुहिम के तहत खरगोन कस्बे के 2,576 बाशिंदे सड़क के दोनों ओर कतार बनाकर खड़े हुए और कचरा जमा करने वाली चार पहिया गाडिय़ों में सिलसिलेवार तरीके से डस्टबिन का कूड़ा खाली किया। इस मुहिम की खास बात यह थी कि रहवासियों ने तरल और ठोस कचरे को अलग-अलग रंगों के डस्टबिन में जमा किया था। दोनों तरह के कचरे को अलग-अलग गाडिय़ों में खाली किया गया। इस अवसर पर विधायक बालकृष्ण पाटीदार, कलेक्टर अशोक कुमार वर्मा, एसपी डी कल्याण चक्रवर्ती, नपा अध्यक्ष विपिन गौर, सीएमओ निशिकांत शुक्ला ने भी सहभागिता की। गोल्डन बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड के एशिया हेड डॉ. मनीष विश्नोई व संतोष अग्रवाल ने वीडियोग्राफी कराई। इसे मोस्ट पीपल इन पटिंग डस्टबिन गारबेज इन ए रिले की श्रेणी में रखा गया। टीम ने कलेक्टर व नपा सीएमओ निशीकांत शुक्ला को बधाई दी। इस दौरान एसडीएम महेंद्र कवचे, एएसपी अंतरसिंह कनेश, नपा उपाध्यक्ष कन्हैया कोठाने सहित पार्षद थे। पुरस्कार के बाद नपा अफसर, पार्षद और अन्य कर्मचारी नाचते हुए नपा कार्यालय पहुंचे। नपा स्वास्थ्य निरीक्षक प्रकाश चित्ते ने बताया शहरवासियों व कर्मचारियों के सहयोग से रिकॉर्ड बना है। सीएमओ निशिकांत शुक्ला का कहना है कि पुरस्कार मिलने से शहर को फायदा होगा और जागरुकता बढ़ेगी। कलेक्टर अशोक वर्मा ने बताया वार्डों में सूखा व गीला कचरा फेंकने के लिए लोगों को प्रेरित करेंगे। फील्ड वर्क से लोग आसानी से समझते हैं इसलिए आयोजन रखा गया। वर्मा कहते हैं कि खरगोन के नाम एक नई उपलब्धि जुड़ गई है। यह खुशी की बात है। स्थानीय विधायक बालकृष्ण पाटीदार कहते हैं कि शहर को साफ व स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी हम सबकी है। नपा की अच्छी पहल है। जहां इतने सारे लोग साफ-सफाई का संदेश देने के लिए जुटे। इसी तरह के प्रयासों से देश को स्वच्छ और स्वस्थ बनाया जा सकता है। प्रशासन काबिले तारीफ गोल्डन बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड के एशिया हेड डॉ. मनीष विश्नोई कहते हैं कि खरगोन जिला प्रशासन काफी चैतन्य है। वह कहते हैं कि खरगोन नपा ने सफाई का अनोखा रिकॉर्ड बनाने के लिए पत्र लिखा था। इसमें सबसे ज्यादा लोगों द्वारा एक के बाद एक डस्टबिन से गारबेज वाहन में कचरा डालने का रिकॉर्ड बनाने की बात कही थी। उन्होंने बताया इससे मिलता-जुलता रिकॉर्ड 2 साल पहले राजगढ़ में बना था लेकिन यह पहला आयोजन है। विश्नोई ने आयोजन की प्रशंसा करते हुए कहा की गुड थिंक अबाउट एक्टिवटीÓ अर्थात ऐसे आयोजन हमारे मन में अच्छी सोच पैदा करते हैं। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में यह पहला आयोजन है, जहां इतनी संख्या में लोगों द्वारा डस्टबिन से कचरा फेंकने का रिकॉर्ड बनाया है। चूंकि अब तक इस तरह देश में कहीं कोई आयोजन नहीं हुआ है। यह अपनी तरह का पहला आयोजन था। -विशाल गर्ग
FIRST NAME LAST NAME MOBILE with Country Code EMAIL
SUBJECT/QUESTION/MESSAGE
© 2025 - All Rights Reserved - Akshnews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^