01-May-2013 09:16 AM
1234828
बैंगलोर में उस दिन रनों की बारिश हो रही थी ऐसा लग रहा था कि फील्डर दर्शक हैं और दर्शक फील्डर हैं। दरअसल उस दिन दर्शक ही फील्डिंग कर रहे थे क्योंकि उनकी झोली में गेल के गगन चुंबी

छक्के चारों तरफ बरस रहे थे। दर्शकों का काम था छक्कों के बाद उनके बीच गुमी गेंद को उठाकर फील्डर को सौंप देना। ये नजारा क्रिकेट के इतिहास में बहुत कम देखने को मिलता है। बैंगलोर के चिन्ना स्वामी स्टेडियम में जो कुछ हुआ वह अकल्पनीय था। महज 66 गेंदों में 175 रन!!! 17 छक्के और 13 चौके। क्रिकेट के इतिहास के सभी तीव्रगामी रिकार्ड ध्वस्त हो चुके थे। गेल ने पहला अर्धशतक बनाया महज 17 बालों में, दूसरा अर्धशतक बना 13 गेंदों में और शतक बना 30 गेंदों में। क्रिकेट के इतिहास में किसी भी फारमेट में यह सबसे तेज शतक है। मोहल्ले के क्रिकेट से लेकर काउंटी क्रिकेट तक और काउंटी क्रिकेट से लेकर अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट मैचों तक कहीं भी रनों की ऐसी बौछार देखने को नहीं मिलती। गेल उस दिन सुनामी बन गए थे। यूं तो आईपीएल में सभी एक से बढ़कर एक हिटर हैं, लेकिन गेल की यह पारी आईपीएल की अविस्मरणीय पारी बन गई है। जहां तक टीमों के प्रदर्शन का सवाल है शीर्ष 4 पर कोलकाता नाइट राइडर्स को छोड़कर बाकी वही टीमें हैं जो पिछले साल आगे थीं। केवल हैदराबाद सनराइज की शीर्ष क्रम में उपस्थिति एक क्रांतिकारी परिवर्तन है। आईपीएल अब निर्णायक दौर में पहुंचने वाला है और इसका रोमांच भी दिनों-दिन तीव्रतर होता जा रहा है।
ये रिकॉर्ड बनाए गेल ने
1. गेल का यह शतक किसी भी फॉर्मेट में किसी भी स्तर पर सबसे तेज शतक है। गेल ने केवल 30 गेंदों पर शतक जमा दिया। इससे पहले यह रिकॉर्ड यूसुफ पठान के नाम था, जिन्होंने राजस्थान रॉयल्स की तरफ से मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलते हुए 37 गेंदों में शतक लगाया था।
2. गेल ने एक पारी में सबसे ज्यादा रन, सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी बनाया। टी-20 क्रिकेट में एक ही पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड ग्राहम नेपियर के नाम था, जिन्होंने 2008 में एसेस की तरफ से ससेक्स के खिलाफ खेलते हुए अपनी पारी में 16 छक्के लगाए थे। गेल ने इस मैच में 17 छक्के लगाए।
3. गेल की पारी की दौलत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा टोटल 20 ओवर में 263 रन बनाया। इससे पहले आईपीएल का सबसे बड़ा टोटल बनाने का रिकॉर्ड चेन्नई सुपर किंग्स के नाम था, जिसने चेन्नई के चेपक मैदान पर 3 अप्रैल 2010 को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 246 रन बनाए थे।
4. गेल की यह बड़ी पारी स्ट्राइक रेट के हिसाब से भी तेज़ रही। गेल ने 66 गेंदों में 17 छक्के और 13 चौकों की सहायता से नाबाद 175 रन बनाए। यह टी-20 की सर्वाधिक टोटल है। इससे पहले 2008 में बेंडम मैकयूलम ने कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से खेलते हुए नाबाद 158 बनाए थे।
5.
क्रिस गेल ने इस दौरान आईपीएल का सबसे लंबा छक्का (119 मीटर) भी लगाया।
6.
क्रिस गेल ने आईपीएल में 17 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने।
7. क्रिस गेल ने दिलशान के साथ पहले विकेट के लिए 167 रन जोड़कर आईपीएल में पहले विकेट की साझेदारी का नया रिकॉर्ड बनाया। इससे पहले सचिन तेंदुलकर और ड्वेन स्मिथ ने मुंबई इंडियंस की तरफ से राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलते हुए पहले विकेट के लिए अविजित 163 रन जोड़े थे।
8.
गेल ने आईपीएल का
सबसे तेज अर्धशतक (17 गेंदों में) भी लगाया।