शानदार में पिता और बहन के साथ दिखेंगे शाहिद
17-Oct-2015 07:07 AM 1234819

शाहिद कपूर की अगली रिलीज होने वाली फिल्म होगी शानदार। इसमें आलिया भट्ट और शाहिद कपूर की जोड़ी नजर आएगी। फिल्म का निर्देशन क्वीन फेम विकास बहल ने किया है। प्रोड्यूसर हैं करण जौहर। यह पहला मौका होगा जब शाहिद और आलिया एक साथ नजर आएंगे। वैसे वो इस फिल्म के बाद भी एक साथ नजर आने वाले है। दोनों उड़ता पंजाब में भी हैं। इस फिल्म में शाहिद की बहन सना कपूर भी फिल्म में डेब्यू करने जा रही है। इसके साथ ही फिल्म में शाहिद के पिता और एक्टर पंकज कपूर भी नजर आएंगे। शादी के बाद यह शाहिद कपूर की पहली रिलीज होगी। इन दिनों वे टीवी पर एक डांस शो में जज बने नजर आ रहे हैं।
फिल्म में शाहिद एक वेडिंग प्लानर की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म 22 अक्टूबर को रिलीज होना संभावित है। फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों का बेहतर रिस्पांस मिल रहा है। इस फिल्म के ट्रेलर को अभी तक लाखों लोग देख चुके हैं। कुछ गाने भी रिलीज किए जा चुके हैं जो हिट हो रहे हैं।

FIRST NAME LAST NAME MOBILE with Country Code EMAIL
SUBJECT/QUESTION/MESSAGE
© 2025 - All Rights Reserved - Akshnews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^