पान सिंह तोमर और इरफान को नेशनल अवॉर्ड
03-Apr-2013 10:40 AM 1234783

साठवें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की घोषणा हो गई है और पान सिंह तोमरÓ को सर्वश्रेष्ठ फिल्म घोषित किया गया है। यह एक एथलीट की कहानी है जिसे परिस्थितियां डाकू बना देती हैं। इस फिल्म में पान सिंह की भूमिका इरफान खान ने निभाई है और उन्हें भी बेस्ट एक्टर घोषित किया गया है। इरफान को यह पुरस्कार संयुक्त रूप से मिलेगा क्योंकि मराठी फिल्म अनुमति में अभिनय के लिए विक्रम गोखले को भी सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार दिया गया है। मराठी फिल्म धागÓ के लिए उषा जाधव को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला। डॉली अहलूवालिया और अन्नू कपूर को फिल्म विकी डोनरÓ के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर घोषित किया गया है।  विद्या बालन की कहानी को बेस्ट ओरिजनल स्क्रीनप्ले और अक्षय कुमार की ओह माय गॉड को बेस्ट एडाप्टेड स्क्रीनप्ले का अवॉर्ड मिला।

FIRST NAME LAST NAME MOBILE with Country Code EMAIL
SUBJECT/QUESTION/MESSAGE
© 2025 - All Rights Reserved - Akshnews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^