राजनाथ की नई टीम में मोदी और महिलाएं
03-Apr-2013 10:37 AM 1234767

भारतीय जनता पार्टी के मुखिया राजनाथ सिंह ने क्षेत्रीय संतुलन और राजनीतिक समीकरणों को ध्यान में रखते हुए नई टीम का गठन किया है।  राजनाथ की टीम में कुछ ऐसे नेताओं की वापसी हुई है जो लूप लाइन पर धकेल दिए गए थे, इससे प्रतीत होता है कि सभी को साथ लेकर चलने की रणनीति पर राजनाथ बेहतरी से काम कर रहे हैं। नरेंद्र मोदी की केंद्र में वापसी इस बात का संकेत है कि 2014 के चुनाव की दृष्टि से अब मोदी ही भाजपा का चेहरा बन सकते हैं। समय ने करवट बदली है कभी छह वर्ष पूर्व मोदी को राजनाथ सिंह ने ही संसदीय बोर्ड से बाहर कर दिया था। अब उन्हें चुनाव समिति में भी शामिल कर लिया है। विशेष बात यह है कि 74 सदस्यीय जिस टीम का राजनाथ ने ऐलान किया है उसमें ज्यादातर मोदी समर्थक हैं। अमित शाह, वरुण गांधी जैसे कुख्यात नामों को शामिल कर भाजपा ने अग्रिम पंक्ति ज्यादा आक्रामक बनाने की कोशिश की है। शाह की मुख्य धारा में वापसी से लग रहा है कि वे मोदी की चरण पादुकाए रखकर गुजरात संभाल सकते हैं। साथ ही मोदी को महत्व देना नीतिश कुमार जैसे सहयोगियों के लिए चेतावनी की घंटी है। मध्यप्रदेश में इस टीम को अलग दृष्टि से देखा जा रहा है जिस तरह उमा भारती और प्रभात झा को उपाध्यक्ष बनाया गया है। उससे प्रतीत होता है कि मध्यप्रदेश में उमा भारती अब एक बड़ी भूमिका दिखाई देंगी। हाल के दिनों में पार्टी का जो फीडबैक मध्यप्रदेश में देखने में आया है उसके चलते उमा भारती को प्रदेश की राजनीति में लाना अवश्यंभावी होता जा रहा है अन्यथा प्रदेश में समस्या उत्पन्न हो सकती है। हालांकि कहा यह गया है कि उमा भारती गंगा अभियान में हिंदुत्व की ज्योति की जलाए रखेंगी, लेकिन एक बात यह भी सच है कि उमा भारती भी नरेंद्र मोदी की तरह आक्रामक नेताओं में शुमार होती हैं। इस नई टीम के बाद शिवराज को प्रदेश में चुनाव जीतने की चुनौती ज्यादा बढ़ गई है। झा यद्यपि महासचिव नहीं बनाए गए उसके बावजूद प्रदेश में अब उनकी पूछपरक पहले की अपेक्षा बढ़ जाएगी।
राजनाथ की  74 सदस्यीय टीम में 12 उपाध्यक्ष, 10 महासचिव, 15 सचिव और सात प्रवक्ता हैं। इनके अलावा 12 सदस्यीय कें्रदीय संसदीय बोर्ड, 19 सदस्यीय कें्रदीय चुनाव समिति और पांच सदस्यीय कें्रदीय अनुशासन समिति भी इस टीम का हिस्सा हैं। कयास था कि मोदी के साथ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भी संसदीय बोर्ड में जगह दी जायेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। भाजपा की नयी टीम में शामिल प्रमुख नये चेहरों में मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती को उपाध्यक्ष और पीलीभीत से सांसद वरुण गांधी को महासचिव बनाया गया है। नयी टीम में मोदी के विश्वासपात्र अमित शाह को भी महासचिव जैसा अहम पद दिया गया हैै। कथित अपराध सरगना सोहराबुद्दीन शेख की फर्जी मुठभेड़ की साजिश में सीबीआई द्वारा अभियुक्त बनाये जाने पर शाह को गुजरात के गृह मंत्री पद से हटना पड़ा था। नेहरु गांधी परिवार के वरुण गांधी को खास तवज्जो देते हुये भाजपा की टीम 2014Ó में महासचिव बनाया गया है। अल्पसंख्यकों के विरुद्ध कथित भड़काउच्च् टिप्पणी करने के लिये कुछ दिन के लिये जेल भी जा चुके वरुण को उत्तर प्रदेश में चुनाव के दौरान उनकी भूमिका को देखते हुये महत्वपूर्ण स्थान दिया गया।  वरुण को अहम स्थान देना कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी की काट की रूप में देखा जा रहा है। टीम की घोषणा होने के कुछ ही मिनट बाद हालांकि वरुण को महत्वपूर्ण स्थान दिये जाने के विरोध में पार्टी के भीतर स्वर उठने लगे। पार्टी नेता विनय कटियार ने कटाक्ष करते हुये कहा कि वरुण के आगे गांधीÓ लगा हुआ है शायद इसलिये उन्हें जरुरत से ज्यादा महत्व दिया गया है।
पार्टी नेतृत्व के खिलाफ
अक्सर बागÞी तेवर अपनाने वाले यशवंत सिन्हा को इस बार टीम में जगह नहीं दी गयी। अब तक भाजपा के मुख्य प्रवक्ता रहे रविशंकर प्रसाद को भी टीम में जगह नहीं मिली है। हालांकि इसके पीछे तर्क दिया जा रहा है कि वह राज्यसभा में पार्टी के उपनेता हैं और एक व्यक्ति एक पदÓ के तहत ऐसा किया गया है।  पुरानी टीम में उपाध्यक्ष की भूमिका में शामिल नजमा हेपतुल्ला, हेमा मालिनी और शांता कुमार और महासचिव रहीं वसुंधरा राजे को इस टीम में शामिल नहीं किया गया है। गुजरात से राज्यसभा सदस्य और मोदी की करीबी मानी जाने वालीं स्मृति ईरानी उपाध्यक्ष की नयी भूमिका में होंगी। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सदानंद गौड़ा को भी उपाध्यक्ष बनाया गया है वहीं राजीव प्रताप रूढ़ी को महासचिव बनाया गया है। दुर्ग से लोकसभा सदस्य सरोज पांडेय भाजपा महिला मोर्चा की कमान संभालेंगी और स्मृति ईरानी की जगह लेंगी। अनुराग ठाकुर पहले की तरह भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष बने रहेंगे। प्रवक्ताओं की टीम में जहां प्रकाश जावड़ेकर, शाहनवाज हुसैन और निर्मला सीतारमण बने रहेंगे वहीं विजय सोनकर शास्त्री, सुधांशु त्रिवेदी, मीनाक्षी लेखी और कैप्टन अभिमन्यु नये प्रवक्ता होंगे। दिवंगत भाजपा नेता प्रमोद महाजन की बेटी पूनम महाजन को भी राजनाथ की नयी टीम में शामिल कर सचिव बनाया गया है वहीं पंजाब के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री लक्ष्मीकांत चावला को उपाध्यक्ष बनाया गया है। राज्यसभा में भाजपा के उपनेता की प्रभावी भूमिका निभा चुके एस एस अहलूवालिया अब पार्टी उपाध्यक्ष के किरदार में दिखाई देंगे। भाजपा की नयी टीम में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ाने का प्रयास किया गया है वहीं उपाध्यक्ष के तौर पर जुएल ओरांव और सचिव के तौर पर झारखंड से लुइस मरांडी को शामिल कर आदिवासी चेहरों को शामिल करने की जुगत की गयी है।
शीर्ष नीति निर्धारक 12 सदस्यीय केंद्रीय संसदीय बोर्ड के प्रमुख जहां राजनाथ होंगे वहीं इसमें सदस्यों के तौर पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, एम वेंकैया नायडू, नितिन गडकरी, सुषमा स्वराज, अरुण जेटली, अनंत कुमार, थावर चंद गहलोत और रामलाल हैं और आज इसमें मोदी भी शामिल हो गये। इन सभी शीर्ष नेताओं के साथ गोपीनाथ मुंडे, जुएल ओरांव, शाहनवाज हुसैन, विनय कटियार, जेपी नडढा और डॉ हर्षवर्धन को पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य के तौर पर शामिल किया गया है। महिला मोर्चा की अध्यक्ष सरोज पांडेय समिति की पदेन सदस्य हैं। पार्टी के नये उपाध्यक्षों में सीपी ठाकुर, बलबीर पुंज, सतपाल मलिक, प्रभात झा, बिजया चक्रवर्ती और किरण माहेश्वरी हैं। अनंत कुमार, थावर चंद गहलोत, नड्ढा, धर्मेंद्र प्रधान, तापिर गाव, मुरलीधर राव और रामलाल महासचिवों की टीम में रहेंगे। रामलाल पहले की तरह पार्टी के संगठन महामंत्री की भूमिका निभाते रहेंगे।
अरुण दीक्षित

FIRST NAME LAST NAME MOBILE with Country Code EMAIL
SUBJECT/QUESTION/MESSAGE
© 2025 - All Rights Reserved - Akshnews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^