शीना मर्डर मिस्ट्री... और इंद्राणी का इंद्रजालÓ?
01-Sep-2015 07:19 AM 1234941

24 अप्रैल 2012 को हुई शीना बोरा की हत्या रिश्तों के जाल में उलझी हाल के वक्त की ये एक ऐसी कहानी जो न मालूम कब तक सुनी और सुनाई जाती रहेगी। एक मां अपनी सगी बेटी को दुनिया के सामने अपनी बहन बताती है और इसके बाद उस बेटी को उसी मां के सौतेले बेटे से प्यार हो जाता है। फिर तीन साल पहले अचानक वो बेटी गायब हो जाती है। अब तीन साल बाद उसी मां पर अपनी उसी बेटी के कत्ल का इल्जाम लगा है। ये मां कोई और नहीं बल्कि कभी टॉप 50 बिजनेसवुमेन में अपनी जगह बनाने वाली और मीडिया टायकून पीटर मुखर्जी की पत्नी इंद्राणी मुखर्जी हैं। मुंबई पुलिस अवैध हथियार के एक केस की तफ्तीश कर रही थी। इसी सिलसिले में श्याम राय नाम का एक शख्स 21 अगस्त को उसके हाथ लग जाता है। इसके बाद जैसे-जैसे श्याम मुंह खोलता जाता है खून की सबसे खौफनाक कहानी सामने आती जाती है। मुंबई पुलिस ने इंद्राणी के ड्राइवर श्याम से पूछताछ के बाद शीना की मौत के पन्ने क्या खोले? इंद्राणी की जिंदगी के वो पन्ने भी खुल गए, जिन्हें बरसों पहले उन्होंने दफन कर दिया था। सबसे पहले खुलासा हुआ इंद्राणी और शीना के रिश्ते का। दुनिया के सामने शीना इंद्राणी की बहन थी। इंद्राणी के पांचवें पति पीटर मुखर्जी के सामने भी शीना इंद्राणी की बहन थी,  लेकिन शीना की मौत का राज खुलते ही ये साफ  होने लगा कि इंद्राणी तो शीना की मां थी यानी इंद्राणी पर अपनी बेटी के कत्ल का आरोप लगा!

इंद्राणी मुखर्जी उर्फ परी बोरा ने कुल पांच शादियां की हैं। स्टार इंडिया के पूर्व सीईओ पीटर मुखर्जी इंद्राणी के पांचवें पति हैं। इंद्राणी ने पहली शादी दोगुनी उम्र के वकील से की थी। उस वक्त वो 16 वर्ष की थी और सेंट मैरीस स्कूल में पढ़ती थी। कुछ ही समय बाद वह रिश्ता तोड़कर शिलाँग के लेडी कीन कॉलेज में पढऩे चली गई। यहां सिद्धार्थ दास से मिली और कुछ समय बाद शादी कर ली। शीना और मिखाइल सिद्धार्थ की संतान हैं। लेकिन ये शादी भी कुछ ही समय टिकी। इंद्राणी दोनों बच्चों के साथ गुवाहाटी में माता-पिता के घर आ गई और होटल का काम शुरू किया। इसी बीच, उसकी साहिल से मुलाकात हुई। कुछ ही समय बाद शादी भी कर ली। लेकिन साहिल भी कुछ ही दिनों का पति साबित हुआ। मामूली सी अनबन पर दोनों अलग हो गए। इंद्राणी गुवाहाटी का कामकाज छोड़कर कोलकाता आ गई और एक निजी कंपनी में काम करने लगी। यहां उसे कारोबारी संजीव खन्ना मिला। जिससे उसने शादी कर ली। यहां भी इंद्राणी का मन नहीं लगा और जॉब के साथ-साथ पति को भी छोड़कर मुंबई में स्टार इंडिया में एचआर कंंसल्टेंट की नौकरी करने लगी। यहीं इंद्राणी की जिंदगी में स्टार इंडिया के तत्कालीन सीईओ पीटर की एंट्री हुई थी। जिसके साथ 2002 में शादी कर ली थी। इंद्राणी 1990 में दोनों बच्चे शीना और मिखाइल को अपने माता-पिता के पास छोड़कर चली गई थी। 10 साल तक लौटी नहीं। सवाल उठता है कि आखिर बेटी शीना को बहन क्यों कह रही थी इंद्राणी? शादी से पहले ही इंद्राणी गर्भवती थी। तब उनके गर्भ में अपने किसी बेहद करीबी की बच्ची शीना पल रही थी। कहा जा रहा है कि उस रिश्ते के लिहाज से शीना इंद्राणी की बहन थीं  यानी जन्म देने की वजह से मां और गर्भ के पिता से रिश्ते के लिहाज से बहन। जिस बेटी को अपने कोख से जन्म दिया। जिससे उसके रिश्ते बेटी ही नहीं बहन के भी थे। मीडिया में शीना का पिता इंद्राणी के सौतेले बाप को बताया जा रहा है जो इंद्राणी का यौन शोषण किया करता था। इस कहानी के कई रहस्य खुल रहे हैं। मीडिया में यह हाट स्टोरी है। किंतु असली सत्य तो पुलिस की संपूर्ण जांच के बाद ही पता चलेगा जो शायद थोड़ा अलग भी हो।

धारावाहिकों की पटकथा घर के भीतर लिखी जा रही थी

पीटर मुखर्जी भारत के सोप-ओपेरा जगत के शहंशाह। स्टार टीवी के मालिक। वही स्टार टीवी जिसने घरों-घर फैशन परस्त और आधुनिक सीरियल परोसे। जिनमें स्त्रियां रात को बिस्तर पर जाने से पहले पूरे आभूषण और मैकअप में रहती थी और सवेरे बिस्तर से उठने पर भी उनका नूर बरकरार रहता था। टूटते परिवार, बिखरते रिश्ते विवाहेत्तर संबंध, अनैतिकता की पराकाष्ठा, षड्यंत्र और मर्डर। इन धारावाहिकों की अंतर्वस्तु थी। पीटर नहीं जानते थे कि जो वे छोटे परदे पर दिखा रहे हैं उनके अपने घर के भीतर उसकी पटकथा लिखी जा रही है। इंद्राणी मुखर्जी की खूबसूरती का इंद्रजाल जो कई जिंदगियों को तबाह कर चुका था। पीटर मुखर्जी के जीवन को भी फांसने लगा था। यौन शोषित, पांच वैध पतियों की पत्नि और यौनिकता के प्रति स्वच्छंदता की हद तक जुनूनी इंद्राणी मुखर्जी ने जो कुछ उसके साथ हुआ उसका बदला समाज से नहीं बल्कि परिवार से ही ले डाला। यह मर्डर मिस्ट्री अब किसी अगले सुपरहिट धारावाहिक की पटकथा बनने की तैयारी में है। क्योंकि इसके किरदार रहस्य की परतें खोलते जा रहे हैं।

-मुंबई से ऋतेन्द्र माथुर

FIRST NAME LAST NAME MOBILE with Country Code EMAIL
SUBJECT/QUESTION/MESSAGE
© 2025 - All Rights Reserved - Akshnews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^