करियर के सर्वश्रेष्ठ दौर में सानिया मिर्जा
06-Apr-2015 02:04 PM 1234917

भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा डबल्स रैंकिंग में अपने सर्वश्रेष्ठ तीसरे स्थान पर पहुंच गई हैं। सानिया के अब 6885 अंक हैं। मार्टिना हिंगिस के साथ पारिबास ओपन जीतने के चलते सानिया की रैंकिंग में सुधार हुआ। अब इटली की रॉबर्टा विंची और सारा इरानी ही सानिया से आगे हैं, जिनके एक समान 7640 अंक हैं। इस उपलब्धि पर सानिया ने कहा कि मैं यहां तक पहुंचकर बहुत खुश हूँ। मेरा सपना नंबर एक बनने का है और उम्मीद है कि एक दिन मैं वहां तक जरूर पहुंचूंगी। एटीपी रैंकिंग में सोमदेव देववर्मन ने अपना 176वां स्थान बरकरार रखा है। पुरुष डबल्स रैंकिंग में लिएंडर पेस चार स्थान के नुकसान के साथ 25वें पायदान पर पहुंच गए हैं।

FIRST NAME LAST NAME MOBILE with Country Code EMAIL
SUBJECT/QUESTION/MESSAGE
© 2025 - All Rights Reserved - Akshnews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^