भारत के सामने बांग्लादेश
18-Mar-2015 11:57 AM 1234776

विश्वकप के क्वार्टर फाइनल मुकाबले तय हो गए हैं। गु्रप-ए में न्यूजीलैंड और ग्रुप-बी में भारत टाप पर है। दोनों को निचले क्रम की टीमों से खेलना होगा। भारत के सामने बांग्लादेश की चुनौती है। बांग्लादेश ने इस विश्वकप में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। उसने इंग्लैंड को आसानी से लक्ष्य से पहले रोक लिया और उधर न्यूजीलैंड को आखरी लीग मैच में नाकों चने चबवा दिए। न्यूजीलैंड अपनी जमीन पर खेल रहा था, अन्यथा बांग्लादेश नतीजा बदल भी सकता था। इस टीम से सतर्क रहना होगा। भारत के प्रदर्शन में निरंतरता दिखाई दे रही है। उन्होंने आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड दोनों जगह अच्छी जीत दर्ज की। ऑकलेंड में जिम्बाब्वे द्वारा दिए गए 288 के लक्ष्य का पीछा करते हुए शुरू के 4 बल्लेबाजों के 100 रन के भीतर पवेलियन जाने के बावजूद धोनी और रैना ने बेहतरीन खेेल दिखाया। रैना ने शतक भी मारा। शिखर धवन, अंजिक्य रहाणे, विराट कोहली, सुरेश रैना, महेन्द्र सिंह धोनी ने अब तक शानदार खेल दिखाया है। चिंता रोहित शर्मा और अजय जडेजा के प्रदर्शन को लेकर है। बॉलर भी अच्छी गेंद डाल रहे है। फिल्डिंग संतोषप्रद है लेकिन जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की फील्डिंग उतनी मजबूत नहीं थी। बांग्लादेश और भारत के आंकड़ों की तुलना की जाए तो भारत सेमी फाइनल तक आसानी से पहुंच सकता है और खेलने का यही अंदाज जारी रहा तो सेमी फाइनल, फाइनल के दो मैच जीतकर खिताब बरकरार रखा जा सकता है। सेमी फाइनल और फाइनल की राह आसान नहीं होगी। दोनों जगह न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया से सामना बहुत कठिन होगा। मेजबानों को उन्हीं की जमीन पर हराना चुनौती पूर्ण है। वैसे यह विश्वकप उलटफेर भरा रहा है। दक्षिण अफ्रीका को भारत और पाकिस्तान दोनों ने पीटा। ऑस्ट्रेलिया न्यूजीलैंड से पराजित हो गया। ऑकलैंड में ईडन पार्क पर अपनी घरेलू पिच पर खेलते हुए न्यूजीलैंड बमुश्किल जीत पाया। बांग्लादेश के साथ ऑस्ट्रेलिया का मैच धुल गया। वैसे आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड अपनी प्रतिष्ठा के अनुरूप ही खेले है। भारत ने ऑस्ट्रेलियाई श्रंखला के दौरान पराजय के बाद बेहतरीन वापसी की है और हर मैच के साथ भारत का प्रदर्शन निखर रहा है। अब 3 मैच जीतने हैं। जो जीतेगा वह 29 मार्च के दिन विश्वकप ले जाएगा। क्वार्टर फाइनल में कई उलटफेर देखने को मिल सकते हैं। गेल का बल्ला चला तो न्यूजीलैंड के लिए 21 मार्च को वेलिंगटन में डरावना समाचार सुनने को मिल सकता है। गेल विश्वकप में दोहरा शतक लगाने वाले पहले और एकमात्र बल्लेबाज बन गए हैं वे अकेले उलटफेर कर सकते हैं। हालांकि टीम के रूप में वेस्टइंडीज उतनी मजबूत नहीं है। इसी प्रकार पाकिस्तान भी सदमें से उबरकर जांबाज टीम बनती जा रही है। 20 मार्च को एडीलेड में ओवल के ग्राउंड में पाकिस्तान पूरे जोश के साथ खेले तो कंगारुओं को हराने में यह टीम सक्षम है। इसी तरह 18 मार्च को श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के बीच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में होने वाला मुकाबला भी कम रोचक नहीं रहेगा। श्रीलंका ने जिस तरह का प्रदर्शन किया है वह लाजवाब है। संगाकारा, दिलशान जैसे खिलाड़ी बेहतरीन फार्म में हैं। दक्षिण अफ्रीका को पाकिस्तान में विश्वकप का वह फाइनल जरूर याद होगा जब श्रीलंका ने उनके जबड़े से जीत छीन ली थी। इसलिए दक्षिण अफ्रीका को सतर्क रहना होगा। वैसे भी डीविलियर्स जिन मैंचों में चले हैं उन मैंचों में दक्षिण अफ्रीका आसानी से जीता है। लेकिन डीविलियर्स सस्ते में आउट हो जाते है तो दक्षिण अफ्रीका दबाव में आ जाता है। महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में पराजय दक्षिण अफ्रीका का स्वभाव है। जहां तक भारत का प्रश्न है। भारत पहले बल्लेबाजी करके 300 रन से ऊपर निकल जाए तो प्रतिद्वंद्वी को लक्ष्य पाना भारत के समक्ष कठिन हो जाता है। उस स्थिति में भारत के गेंदबाज बेहतरीन प्रदर्शन करते हैं। दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान के खिलाफ इसका नजारा देखने को मिला है। कुल मिलाकर मुकाबला अब बेहतरीन दौर में है।

क्वार्टर फाइनल मुकाबले
श्रीलंका विरुद्ध दक्षिण अफ्रीका-
सिडनी 18 मार्च 2015
भारत विरुद्ध बांग्लादेश -
मेलबोर्न 19 मार्च 2015
आस्ट्रेलिया विरुद्ध पाकिस्तान-
एडिलेड 20 मार्च 2015
न्यूजीलैंड विरुद्ध वेस्टइंडीज-
वेलिंगटन-21 मार्च 2015
प्रथम सेमीफाइनल-
ऑकलैंड 24 मार्च 2015
द्वितीय सेमीफाइनल-
सिडनी 26 मार्च 2015
फाइनल-
मेलबोर्न 29 मार्च 2015

FIRST NAME LAST NAME MOBILE with Country Code EMAIL
SUBJECT/QUESTION/MESSAGE
© 2025 - All Rights Reserved - Akshnews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^