04-Mar-2015 10:59 AM
1234919
आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में जारी क्रिकेट विश्वकप अब रोमांचक दौर में पहुंच चुका है। वैसे तो सभी टीमें अपनी क्षमता के हिसाब से प्रदर्शन कर रही है। लेकिन पाकिस्तान और इंग्लैंड का प्रदर्शन लचर

रहा है। इंग्लैंड की शर्मनाक पराजयों का सिलसिला जारी है। बेतहाशा मेहनत करने के बाद और 300 रन बनाने के बावजूद इंग्लैंड बहुत पीछे रहा। श्रीलंका ने उसे जिस तरह से शिकस्त दी है उसके चलते इंग्लैंड क्वार्टर फाइनल में भी शायद ही खेल पाए। पाकिस्तान भी जिम्बाब्वे से बमुश्किल जीत पाया और वेस्टइंडीज से वह पराजित हो गया। अगले मैच भी आसान नहीं हैं। आयर लैंड और दक्षिण अफ्रीका परेशानी में डालेंगे। आयरलैंड से हारना महंगा पड़ेगा। घर वापसी हो सकती है। वैसे देखा जाए तो दोनों पूल में भारत, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और आस्ट्रेलिया बेहतरीन खेल रही हैं। सेमीफाइनल में इन चारों का पहुंचना तय माना जा रहा है। लेकिन क्रिकेट उलटफेर का नाम है। कब क्या हो जाए कहा नहीं जा सकता। न्यूजीलैंड ने आस्ट्रेलिया को 151 पर समेट दिया और आस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड के 9 विकेट 150 के अंदर गिरा दिये। न्यूजीलैंड की जीत कठिन हो गई। जिस तेजी से न्यूजीलैंड लक्ष्य का पीछा कर रहा है। उसे देखकर तो लगता है कि यह देश 20-20 की तरह से विश्वकप भी जीतने की जल्दबाजी में है। दर्शकों के लिए यह खबर बहुत अच्छी है कि सभी प्रमुख बल्लेबाज फार्म में लौट आए हैं। गेेल, डी विलियर्स, शिखर धवन, कोहली, मेक्कुल आदि बेहतरीन खेल रहे हैं। कुल मिलाकर विश्वकप मनोरंजक और जानदार बन गया है।