18-Feb-2015 12:26 PM
1234761
बॉलीवुड के कुछ स्टार पुत्रों को सफलता का नशा इस कदर चढ़ गया है कि अब उन्हें हर चीज बिकाऊ लगने लगी है। उन्हें लगता है कि गाली भी देंगे तो

बिकेगी। अश्लील और भद्दे मजाक करेंगे तो बिकेंगे। यह लोग अपने आप को हॉट प्रापर्टी बनाए रखना चाहते हैं ताकि बिकते रहें। फिल्में चलें न चलें, खरीददार मिलने चाहिए और जो बिक गया वह निर्माता, निर्देशक, शो डायरेक्टर तथा विज्ञापनदाताओं का गुलाम बन जाता है। कठपुतली की तरह उससे जो चाहे वह करवा लो। अपने पिता और माता को भी गाली देने को वह तैयार है।
इसीलिए करण जौहर, अर्जुन कपूर, रणवीर सिंह एआईबी नॉकआउट में भद्दी-भद्दी गालियां देकर एक-दूसरे को नॉकआउट करने की कोशिश कर रहे थे। जाहिर है यूट्यूब पर इस शो को दर्शक भी बहुत मिले और जिस स्टेडियम में यह शो किया गया, वहां भी अच्छा खासा पैसा देकर गाली खाने वाले दर्शकों ने एन्ट्री मारी।
भारतीय समाज में गाली पुरुषों का जेवर मानी जाती है। लेकिन मनोवैज्ञानिक मानते हैं कि जो व्यक्ति भीतर से कमजोर होता है, खुद की नजरों में गिरा हुआ होता है, क्रोधित और कुंठित होता है, वही गाली देता है। गालियों में बहुत से लोग स्त्रियों के गोपनीय अंगों का वर्णन और मैथुन क्रिया को अश्लील तरीके से व्यक्त करते हैं। माँ-बहन की गाली इसलिए दी जाती है कि लोग मानते हैं कि सामने वाले व्यक्ति के परिवार की महिलाओं को अपमानित किया जाएगा तो वह ज्यादा शर्मिंदगी महसूस करेगा। लेकिन किसी टीवी शो मेंं हजारों दर्शकों के बीच बेहयाई से गाली देना और अश्लील भाषा का प्रयोग करना, कहां तक औचित्यपूर्ण है? अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर नग्नता और फूहड़ता कहां तक स्वीकार की जा सकती है? एआईबी नॉकआउट में तो वे अभिनेत्रियां भी उस फूहड़ता का मजा लूट रही थीं, जिनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि सुसंस्कृत और सभ्य है। लेकिन शब्दों की इस पोर्नोग्राफी का आनंद उन नई पीढ़ी की तारिकाओं ने भी भरपूर उठाया। गंदे, अश्लील, फूहड़ जोक्स और गालियों पर वे पेट पकड़कर हंसती नजर आईं। इस तरह के शो को हरी झंडी किसने दी? यह सोचने का विषय है।
लगभग 40 दिनों तक यह शो यूट्यूब पर वायरल होता रहा। इससे कमाई भी खूब हुई, यूट्यूब पर केवल सब्सक्राइबर्स के लिए यह शो उपलब्ध था। सब्सक्राइबर्स बनने के लिए पैसे लगते हैं। इस तरह हर सोर्स से कमाई हो रही थी। कमाई करने के लिए बॉलीवुड के सितारे किसी भी सीमा तक जाने को तैयार रहते हैं, भले ही फिर पैसों के लिए डॉन की पार्टी में ठुमके ही क्यों न लगाने पड़ें। एक दशक पहले टीवी चैनलों ने दुबई की एक पार्टी का भांडाफोड़ किया था, जो दाऊद इब्राहिम ने होस्ट की थी। इस पार्टी में कुछ सितारे अपने ही देश का मखौल बनाते देखे गए। पैसे के लिए बॉलीवुड में नैतिकता को किस तरह ताक पर रख दिया जाता है, यह एक नहीं कई मौकों पर देखने को मिला है। एआईबी शो में भी यही सब देखने को मिला।..ये वो बॉलिवुड है जहां कहते है दर्शकों की तालियां इन्हें रातों-रात स्टार बना देती है लेकिन जब इन्हीं स्टार को शोहरत और बुलंदियां हासिल हो जाती है तो कैमरा की चकाचौंध बंद होते ही इनका अश्लील चेहरा दिखाई देता है जो इनकी असल हकीकत दिखता है। जहां ये अश्लीलता परोसते हुए नजर आ जाते। अर्जुन कपूर रणबीर सिंह और करन जोहर जिन्होंने एक चेरिटी के लिए पैसा इकठा करने के लिए ऐसी अश्लीलता परोसी जिसे देख कर शर्म आ जाये यह शो 20 दिसम्बर को वरली के सरदार वल्लभ भाई पटेल स्टेडियम में आयोजित किया गया था। अब इस मामले की जांच पुलिस कर रही है। सुप्रीम कोर्ट ने भी मामला दर्ज करने का आदेश दिया है।
्रढ्ढक्च यानी आल इण्डिया बक....... इनका यू ट्यूब चैनल है। इसी शो के होस्ट थे करन जोहर और गेस्ट के तौर पर रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर को बुलाया गया था और मंच के सामने थी दीपिका पादुकोण अपनी ब्वाय फ्रेंड के गाली गलौज और अश्लीलता पर हस रही थी वहीं सोनाक्षी सिन्हा और आलिया भट्ट भी ठहाके लगा रही थीं।
इस मामले में हिन्दू जन जागृति समिति के संस्थापक अखिलेश तिवारी ने इसे हमारी सभ्यता का अपमान बताते हुए पुलिस को इस मामले में जल्द से जल्द करवाई करने की मांग की है यह उन करोड़ों लोगों का सवाल है जो ऐसे अभिनेता को अपना आईडियल मानते हंै और यह लोग ऐसी अशीलता फैला रहे हैं
इस वीडियो को ्रढ्ढक्च ने यूट्यूब पर डाला था जहां लाखों की संख्या में लोग इसे देख रहे थे खासकर नए युवा वर्ग। अखिलेश तिवारी ने भी पुलिस में इसकी शिकायत की है। पुलिस ने इस मामले को गभीरता से लिया है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही हंै अगर दोषी पाए जाते हैं, तो सभी पर कारवाई होगी। जरुरत पड़ी तो पूछताछ के लिए रणबीर, अर्जुन, करन को पुलिस स्टेशन भी बुलाया जाएगा। शो का पूरा वीडियो मुम्बई पुलिस देखिगी। इस विडियो के वायरल होने के बाद युवा वर्ग में भी इसको लेकर काफी आक्रोश है। वे भी मानते हैं चैरिटी के लिए ऐसी अश्लीलता परोसना गलत है।
इस मामले ने अब राजनितिक रूप धारण कर लिया है शिवसेना के मुख पत्र सामना में भी इसे सामाजिक गन्दगी और फूहड़ कहा गया है।
कांग्रेस के पूर्व विधायक कृष्णा हेगड़े ने भी इसकी कड़ी आलोचना की है। ऐसी भाषा को भारतीय संस्कृति को अपमानित करने वाला बताया है। इनके खिलाफ कारवाई होनी चाहिए लोग इन्हें अपना आईडियल मानते है और यह लोग अश्लीलता फैला रहे हैं। करन जौहर पारिवारिक फिल्में बनाते हैं आज उनका अश्लील चेहरा दिखा है। वहीं रणवीर, अर्जुन अच्छे परिवार से आते है। बालीवुड इस मामलके में दो भागों में बंट गया है। आमिर खान ने इस शो की आलोचना की है। वहीं कुछ इसे मामूली मान रहे हैं।
-मार्कण्डेय तिवारी