सानिया ने दुबई टेनिस का खिताब जीता
02-Mar-2013 09:19 AM 1234928

भारत की सानिया मिर्जा ने सत्र का अपना दूसरा युगल खिताब जीता जब उन्होंने बाथेनी माटेक सैंड्स के साथ मिलकर दुबई ड्यूटी फ्री टेनिस चैम्पियनशिप के खिताबी मुकाबले में नादिया पेत्रोवा और कैटरीना सरबोटनिक की जोड़ी को हराया। भारत और अमेरिका की गैरवरीय जोड़ी ने 20 लाख डॉलर इनामी हार्ड कोर्ट प्रतियोगिता के महिला युगल फाइनल में रूस और स्लोवेनिया की जोड़ी को 6-4, 2-6, 10-7 से हराया। मुकाबला एक घंटा और 32 मिनट चला। सानिया और बाथेनी की जोड़ी ने पहले सेट में आसान जीत दर्ज की लेकिन पेत्रोवा और सरबोटनिक ने दूसरे सेट में जोरदार वापसी करते हुए इसे जीत लिया। भारत और अमेरिकी जोड़ी ने इसके बाद मैच टाईब्रेकर में जीत दर्ज करते हुए खिताब अपने नाम किया। इस जोड़ी ने पिछले महीने ब्रिसबेन इंटरनेशनल का खिताब जीतकर 2013 सत्र की शानदार शुरुआत की थी। यह सानिया का युगल में 16वां खिताब है जबकि वह एक एकल खिताब भी जीत चुकी हैं।

FIRST NAME LAST NAME MOBILE with Country Code EMAIL
SUBJECT/QUESTION/MESSAGE
© 2025 - All Rights Reserved - Akshnews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^