सतनाम भामरा NBA में सिलेक्ट
04-Jul-2015 07:18 AM 1235024

पंजाब में बरनाला के गांव बल्लोकी में जन्मे 19 साल के सतनाम सिंह भामरा उर्फ सत्ता मात्र 50 सेकंड में एनबीए में चुने जाने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। मात्र पचास सेकेंड में ही 7 फुट 2 इंच लंबे सतनाम को डलास मेवरिक्स की टीम में चुन लिया गया। सतनाम एनबीए में चुने जाने वाले पहले भारतीय हैं। इससे पहले पिछले साल अमेरिका में जन्मे भारतीय खिलाड़ी सैम भुल्लर ने एनबीए में जगह बनाई थी। सतनाम ने लुधियाना सत्संग रोड स्थित नवभारती पब्लिक स्कूल से आठवीं, नौवीं और दसवीं की पढ़ाई के बाद 2009 में आईएमजी रिलायंस अकादमी यूएसए की ओर से खेलना शुरू किया और दसवीं के बाद की पढ़ाई भी अमेरिका से ही की। सतनाम की बड़ी बहन सरबजोत कौर ने बताया कि वह शुरू से ही भोले स्वभाव का है। सतनाम को गुस्सा नहीं आता। वह हमेशा सबसे प्यार से बात करता है। छोटा भाई बेअंत सिंह भी बहुत खुश है।  सतनाम के सिलेक्शन की खुशी में पंजाब बास्केटबॉल एसोसिएशन की ओर से ढोल नगाड़ों के साथ जश्न मनाया गया। कोच और खिलाडयि़ों ने खूब भंगड़ा डाला। जनरल सेक्रेटरी तेजा सिंह धालीवाल ने बताया कि उन्हें सतनाम पर गर्व है। 15 साल की उम्र में ही वह दो बार इंडियन टीम को रिप्रेजेंट कर चुका है। परमात्मा से यही दुआ है कि वह अपने लक्ष्य की ओर इसी तरह बढ़ता जाए,सिम भुल्लर के बाद सतनाम सिंह भामरा एनबीए में शामिल होने वाले दूसरे भारतीय मूल के खिलाड़ी बन  हैं।
-आशीष नेमा

FIRST NAME LAST NAME MOBILE with Country Code EMAIL
SUBJECT/QUESTION/MESSAGE
© 2025 - All Rights Reserved - Akshnews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^