रिकार्डों के साथ के पार 200
19-Nov-2014 06:51 AM 1235013

186 रन बने उन चौकों, छक्कों से जो रोहित शर्मा के बल्ले से निकले। एक जमाने में 186 एकदिवसीय का सबसे बड़ा स्कोर हुआ करता था।

सर्वाधिक वनडे रन, सर्वाधिक चौके, बाउंड्री से सर्वाधिक रन, दो बार 200 के पार पहुंचने वाला पहला क्रिकेटर और पांचवीं बार 400 के पार पहुंचने वाला पहला देश।

13 नवंबर को कोलकाता के ईडन गार्डन में हर एक बाल के साथ इतिहास लिखा जा रहा था। रोहित शर्मा के बल्ले से निकले रनों ने कई रिकार्ड ध्वस्त किए। ऐसा लग रहा था कि मैदान में वे अकेले ही खिलाड़ी थे जो रन बना रहे हंै बाकि सब का योगदान उनके योगदान के समक्ष फीका ही था। 3 मैचों में लगातार पराजित हो चुकी श्रीलंका से उम्मीद थी कि वे कुछ करिश्मा करके पलटवार करेंगी, लेकिन करिश्मा तो दूर वह सम्मानजनक हार के करीब भी नहीं पहुंच सकी।

 

भारत ने विश्वकप की तैयारियों का बेहतरीन परिचय दिया। दो माह के अंतराल से मैदान पर लौटने वाले रोहित शर्मा रंग जमा गए। इस सीरीज में भारत के कई बल्लेबाज फॉर्म में वापस लौटे हंै। विराट कोहली की विराट पारियों का दौर शुरू हो चुका है। कप्तानी में भी उन्होंने रंग जमाया। शिखर धवन जैसे ओपनर भी पूरे रंग में हैं। ऑस्ट्रेलिया दौरे के समय यह तय हो जाएगा कि घरेलू मैदानों का यह फॉर्म कितना कायम रहता है। शिखर धवन के 48 पारियों में 2000 रन तथा विराट कोहली के सबसे कम पारियों में 6000 रन भी इस सीरीज में बड़ी उपलब्धियां है।

FIRST NAME LAST NAME MOBILE with Country Code EMAIL
SUBJECT/QUESTION/MESSAGE
© 2025 - All Rights Reserved - Akshnews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^