05-Dec-2013 09:30 AM
1234774
सचिन तेंदुलकर के संन्यास लेने के एक ही हफ्ते के अंदर मुंबई से एक और रन मशीन भारतीय क्रिकेट को मिल गया है। 15 साल के उभरते बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने सबसे बड़ी पारी खेलने का राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने अपनी रिकॉर्डतोड़

पारी में 546 रन बनाए। उन्होंने यह उपलिब्ध प्रतिष्ठित हैरिस शील्ड में सेंट फ्रैंसिस डीज्असिसी बोरीवली के खिलाफ रिजवी स्प्रिंगफील्ड के लिए खेलते हुए हासिल की। मुंबई से बल्लेबाजों की नई पौध में पृथ्वी ने जोरदार बल्लेबाजी की। उन्होंने पांच छक्के के अलावा 85 चौके जमाए। पृथ्वी आधिकारिक स्कूल मैच में पांच सौ से ज्यादा का स्कोर करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। पृथ्वी ने अपने स्कूल के सीनियर और टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर के भतीजे अरमान के 498 रनों के रिकॉर्ड को तोड़ा। यह वही हैरिस शील्ड टूर्नामेंट है जिसमें वर्ष 1988 में 15 वर्ष की उम्र में सचिन तेंदुलकर ने भी विनोद कांबली के साथ मिलकर 664 रनों की रिकार्ड साझेदारी की थी। हालांकि यह रिकॉर्ड कुछ साल पहले टूट गया।