04-Oct-2014 07:11 AM
1234866
यदि महेंद्र सिंह धोनी के प्रशंसकों का इस क्रिकेटर को मैदान पर देखने से मन नहीं भरा होगा तो उन्हें अगले साल कैप्टन कूलÓ को बड़ी स्क्रीन पर देखने का मौका मिलेगा। धोनी पर बनने वाली इस

फिल्म में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत उनकी भूमिका निभाएंगे अगले होने वाले विश्व कप के साथ लोगों को निश्चित तौर पर इस फिल्म का भी इंतजार रहेगा। रिपोर्टों के अनुसार पहले इस प्रोजेक्ट को वित्तीय परेशानियों का सामना करना पड़ा था लेकिन अब यह चर्चा का विषय है। धोनी की पत्नी साक्षी ने इस पर ट्विटर के जरिए अपनी खुशी का इजहार किया है। उन्होंने अपने ट्विटर पेज पर लिखा, पिछले कुछ दिनों से चल रही अफवाहों पर विराम लग रहा है। ये सभी गलत थीं। यह सचाई है..बूम। पोस्टर में सुशांत को धोनी के रूप में दिखाया गया है। उन्होंने भारतीय वनडे टीम की जर्सी पहनी हुई है और उस पर नंबर सात लिखा हुआ है। मिल्खा सिंह पर बनी फिल्म च्भाग मिल्खा भागज् में फरहान अख्तर ने उडऩसिख की भूमिका निभाई जबकि मैरीकाम फिल्म में इस मुक्केबाज का किरदार प्रियंका चोपड़ा ने निभाया। इन दोनों फिल्मों ने अच्छा व्यवसाय किया जिससे साफ है कि बॉलीवुड अब खेल सितारों की लोकप्रियता भुना रहा है।