03-Mar-2014 10:35 AM
1234768
दादागिरी की दुनिया में नाम कमाने वालों के प्रति बॉलीवुड का आकर्षण कम होने का नाम ही नहीं लेता। किसी जमाने में मुंबई की अपराध की दुनिया के नामी गिरामी अरुण गवली पर अब फिल्म बनने

जा रही है। निर्माता-निर्देशक संजय गुप्ता यह फिल्म बना रहे हैं। खबर है कि फिल्म के लिए गवली की भूमिका में मनोज वाजपेयी को साइन किया गया है। डैडीÓ के नाम से लोकप्रिय गवली ने मुंबई की दगड़ी चाल से अपराध की दुनिया में ख्याति पाई थी। बाद में वह राजनेता बन गए। सूत्रों के अनुसार पहले संजय गुप्ता दगड़ी चाल में ही अपनी फिल्म को शूट करना चाहते थे, लेकिन सुरक्षा कारणों को देखते हुए उन्होंने इरादा बदल दिया। इसके बाद अब उन्होंने फिल्मसिटी में दगड़ी चाल का सेट बनाने का फैसला किया है। हालांकि संजय गुप्ता ने अपने इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट की कास्टिंग को लेकर बात करने से इंकार कर दिया, लेकिन इतना जरूर कहा कि दर्शको को इस फिल्म में एक्शन, ड्रामा, पॉलिटक्स, क्राइम और पावर प्ले का भरपूर मजा मिलेगा।