अपने पति से अलग हो गईं मल्लिका
15-Feb-2014 10:30 AM 1234830

मल्लिका अपने उस पति से अलग हो गईं हैं जिसे उन्होंने स्वयंवर में चुना था। मल्लिका हनीमून पर हरियाणा गईं थीं। मल्लिका ने पिछले साल एक रियलिटी शो को होस्ट किया था। इस शो में कई सारे दूल्हों में से मल्लिका को अपने लिए सही दूल्हा चुनना था। लगभग दो महीने चले इस शो के बाद मल्लिका ने एक दूल्हा चुना। इस रियलिटी शो में हरियाणा मूल के विजय ने बाजी मारी। इस शो के खत्म होने के बाद मल्लिका ने विजय के साथ हनीमून मनाया। दोनों ने ही कहा कि उन्होंने सांकेतिक शादी कर ली है और अब वह कुछ समय एक-दूसरे को देना चाहते हैं। दोनों ही हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में देखे गए। अब खबरें आ रही हैं कि उनका इस रिश्ते से कोई मतलब नहीं है। मल्लिका विजय के साथ रहना तो दूर उनसे फोन से बात भी नहीं कर रही हैं।

FIRST NAME LAST NAME MOBILE with Country Code EMAIL
SUBJECT/QUESTION/MESSAGE
© 2025 - All Rights Reserved - Akshnews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^