ढ्ढक्करु की मंडी में नीलामी!
16-Jan-2018 07:54 AM 1234883
आईपीएल के अगले सीजन के लिए आठ टीमों की रिटेंशन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब बारी क्रिकेटरों की मंडी के सजने की है। इसी महीने की 27-28 क्रिकेटरों की नीलामी होगी जिसके लिए तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। जिन क्रिकेटरों को उनकी फ्रेंचाइजीज ने रिटने नहीं किया है वह अपनी बेस प्राइस तय कर रहे हैं। समाचार पत्र टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के मुताबिक हाल में डोपिंग के चलते विवादों में फंसे यूसुफ पठान ने अपनी बेस प्राइस 75 लाख रुपए तय की है। बेस प्राइस वह रकम होती है जिसे खिलाड़ी अपने लिए तय करता है। यानी तय की गई उस रकम से कम कीमत पर वह खिलाड़ी नहीं बिक सकता है। अगर एक से ज्यादा फ्रेंचाइजीज को उस खिलाड़ी में दिलचस्पी होती है तो फिर उस खिलाड़ी की बोली लगना शुरू होता है। कई खिलाडिय़ों की बेस प्राइस भी फ्रेंचाइजीज को ज्यादा लगती है तो वह खिलाड़ी अनसोल्ड रह जाता है। बोर्ड की ओर से भारत के लिए खेल चुके खिलाडिय़ों ने अपनी बेस प्राइस 50 लाख से दो करोड़ रुपए के बीच रखने को कहा है। कोलकाता नाइट राइडर ने अपने कप्तान गौतम गंभीर को रिटेन नहीं किया लिहाजा अब उनकी भी बोली लगने वाली है। खबर के मुताबिक गंभीर ने अपनी बेस प्राइस दो करोड़ रुपए रखी है। वहीं मुंबई इंडियंस की टीम में रिटेन ना होने वाले फिरकी गेंदबाज हरभजन सिंह ने भी अपने बेस प्राइस दो करोड़ रुपए ही रखी है। युवराज सिंह, युजवेंद्र चहल, क्रिस गेल और ब्रैंडम मैक्कुलम जैसे खिलाडिय़ों ने भी अपनी बेस प्राइस दो करोड़ रुपए रखी है। अब देखना होगा कि क्या। फ्रेंचाइजीज इस बेस प्राइस से भी आगे जाकर इन्हें खरीदती है या फिर यह दो करोड़ की बेस प्राइस इनके अनसोल्ड रहने का कारण बनती है। युवराज सिंह, क्रिस गेल, जो रूट और शेन वाटसन समेत 1122 खिलाडिय़ों ने आईपीएल की आगामी नीलामी के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। नीलामी 27 और 28 जनवरी को बेंगलूरू में होगी। इसमें गौतम गंभीर, आर अश्विन, अजिंक्य रहाणे, कुलदीप यादव, मुरली विजय और केएल राहुल की भी बोली लगेगी। यह सूची आईपीएल की सभी आठ टीमों को भेज दी गई है जिसमें 281 ऐसे खिलाड़ी हैं जो भारत के लिए खेल चुके हैं जबकि 838 नए खिलाड़ी हैं। इनमें 778 भारतीय और तीन एसोसिएट देशों के खिलाड़ी शामिल हैं। विदेशी खिलाडिय़ों में नजरें आस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल, इंग्लैंड के जो रूट, बेन स्टोक्स, क्रिस लिन, ईयोन मोर्गन और ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजों मिचेल स्टार्क और पैट कमिंस पर रहेंगी। वेस्टइंडीज के खिलाडिय़ों में ड्वेन ब्रावो, कार्लोस ब्रेथवेट, एविन लुईस और जेसन होल्डर शामिल हैं। वहीं साउथ अफ्रीका के हाशिम अमला, फाफ डु प्लेसिस, क्विंटोन डिकाक, डेविड मिलर, मोर्नी मोर्कल और कागिसो रबाडा नीलामी का हिस्सा होंगे। न्यूजीलैंड के केन विलियमसन, कोलिन मुनरो, टाम लाथम नीलामी का हिस्सा होंगे। अफगानिस्तान के 13, बांग्लादेश के आठ, आयरलैंड के दो , जिम्बाब्वे के सात और अमेरिका के दो खिलाड़ी इसमें शामिल होंगे। -आशीष नेमा
FIRST NAME LAST NAME MOBILE with Country Code EMAIL
SUBJECT/QUESTION/MESSAGE
© 2025 - All Rights Reserved - Akshnews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^