16-Sep-2017 10:00 AM
1234851
टेलीविजन की पुरानी अंगूरी भाभीजी मतलब टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे का नया अवतार आपको चौंका सकता है। दरअसल, फिल्म पटेल की पंजाबी शादीÓ के नए गाने में डांस करती दिखाई दे रही हैं। एक और बात बता दें कि, शिल्पा के साथ ठुमके लगा रहे हैं ऋषि कपूर। इस गाने के बोल हैं, मारो लाइन तो तबीयत फाइन डार्लिंगÓ। इस गाने में आपको प्रेम चोपड़ा भी ठुमके लगाते हुए नजर आएंगे। इस गीत को आवाज नेहा कक्कड़ और एश्वर्या निगम ने दी है। वही ललित पंडित ने इस गीत का म्यूजिक कंपोज किया है। शिल्पा शिंदे ने टीवी पर प्रसारित होने वाले सीरियल भाबी जी घर पर हैं में अंगूरी भाभी की भूमिका निभाई थी।
बता दें कि, इस फिल्म में एक्टर परेश रावल और ऋषि कपूर मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म की कहानी दो अलग-अलग राज्यों में रहने वाली फैमिली की है जिनके लड़के-लड़की की शादी हो रही है। लड़का-लड़की एक दूसरे से प्यार करते हैं। इस बीच अलग-अलग कल्चर का होने के कारण शादी में कई परेशानियां आती हैं। हसमुख पटेल की भूमिका में परेश रावल हैं जो लड़के के ससुर हैं जो कि गुजरात के रहने वाले हैं। वहीं लड़के के पिता गुगी टंडन का किरदार ऋषि कपूर निभा रहे हैं जो पंजाब में रहते हैं। इस फिल्म में एक्टर वीर दास ने लड़के की और पायल घोष ने लड़की की भूमिका अदा की है जो लवर्स हैं। एक गुजराती और पंजाबी कैसे समधी बनते हैं इसी ताने-बानेे पर बुनी कहानी है इस फिल्म की।