आयशा जुल्का का टीवी पर डेब्यू
19-Aug-2017 05:38 AM 1234827
90 के दशक की कई सुपरहिट फिल्मों कि हीरोइन आयशा जुल्का आपको याद हैं ना। वही आयशा जल्द ही छोटे पर्दे पर दिखेंगी। बताया जाता है कि मिथुन चक्रवर्ती के साथ फिल्म दलाल के वक्त हुए विवाद ने उनको बॉलीवुड से लगभग बाहर ही कर दिया था। सूत्रों के मुताबिक आयशा बहुत जल्द स्टार प्लस के टीवी शो रिश्तों का चक्रव्यूह में एक अहम भूमिका निभाते हुए दिखाई दे सकती हैं। बता दें कि इस सीरियल में नारायणी शास्त्री और महिमा मकवाना मां-बेटी के रोल में नजर आने वाली हैं। सूत्रों के मुताबिक, इस सीरियल में आयशा का किरदार बड़ी मां का होगा उनका जो परिवार के सभी सदस्यों पर हुकुम चलाती है। बताया गया है कि यह रोल पहले तो पॉजिटिव होगा, लेकिन बाद में नेगेटिव हो जाएगा।
FIRST NAME LAST NAME MOBILE with Country Code EMAIL
SUBJECT/QUESTION/MESSAGE
© 2025 - All Rights Reserved - Akshnews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^