मेनका और विश्वामित्र की लव स्टोरी टीवी पर
16-Feb-2017 07:22 AM 1234885
सूरज बडज़ात्या एक और नया शो लेकर आ रहे हैं। बहुत जल्द ही जीटीवी पर इस शो की शुरुआत होगी। शो का नाम पिया अलबेला है। सूरज ने बताया है कि इस शो की कहानी एक लड़के के इर्द-गिर्द होगी, जो कि एक स्प्रिचुअल लड़का है। स्प्रिचुअल होना उसके माता-पिता समझ नहीं पाते मगर एक लड़की उस लड़के की मन की बात समझती है। उन दोनों के बीच एक रिश्ता जुड़ता है। यही शो की कहानी होगी। सूरज का कहना है, यह एक सिम्पल प्रेम कहानी है। इस कहानी को लेकर जब मैं टीवी शो का निर्माण कर रहा था तो मेरे जेहन में मेनका-विश्वामित्र यह सारी कहानियां जेहन में आई थी। आप इसे उसी कहानी का मॉडर्न वर्जन मान सकते हैं। यह पूछे जाने पर कि उन्होंने इस पर फिल्म बनाने के बारे में क्यों नहीं सोचा तो सूरज ने बताया, इस कहानी में दो घंटे से ज्यादा वक्त दिया जाना चाहिए। मैं इस कहानी को विस्तार से लिखना चाहता था। शो में लीड किरदार के रूप में शीन दास और अक्षय महात्रे के लीड किरदार निभाने की खबरें सामने आ रही हैं। शीन ने इससे पहले कई शोज में काम किया है, जिसमें ये है आशिकी जैसे शोज अहम है। अक्षय ने इससे पहले मराठी फिल्मों में काफी काम किया है। शो की रिसर्च पर सूरज ने बताया, मैंने कभी प्रेम कहानियां रिसर्च करके नहीं बनाई। मैंने प्यार किया का एक किस्सा याद करके बताते हैं कि जब फिल्म का गाना कबतूर जा जा बन रहा था, उस वक्त सबने कहा था कि गाना फ्लॉप हो जाएगा। हालांकि गाना रेडियो पर काफी हिट हो चुका था। उस वक्त फिल्म के पोस्टर को लेकर किसी दर्शक ने कहा था कि फिल्म के पोस्टर में कबूतर नजर क्यों नहीं आ रहा है। इसके बाद सूरज ने तुरंत पोस्टर बदले थे। सूरज मानते हैं कि आप यह तय ही नहीं कर सकते कि दर्शक कब किस चीज को पसंद कर लेंगे और किसको नहीं? यह तय नहीं होता है।
FIRST NAME LAST NAME MOBILE with Country Code EMAIL
SUBJECT/QUESTION/MESSAGE
© 2025 - All Rights Reserved - Akshnews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^