जेबकतरा
17-Dec-2016 07:35 AM 1235272
कलुआ एक जेबकतरा है। 8 नवम्बर को मोदीजी के आर्थिक सर्जिकल स्ट्राइक का सबसे बड़ा पीडि़त पक्ष अगर कोई है तो वह है कलुआ जैसे छोटे-मोटे जरायम पेशा लोग। भारत में एक अनुमान के मुताबिक लगभग-लगभग चालीस लाख लोग इस व्यवसाय में लगे थे और निर्मोही मोदीजी ने इनका तनिक भी विचार न करते हुए एक झटके में इतना बड़ा फैसला कर दिया। इतनी बड़ी आबादी के पेट पर लात मारने जैसा जघन्य अपराध मोदीजी कर ही चुके हैं। दया और इंसानियत तो मोदीजी में बिलकुल भी नहीं है। काला बाजारियों और अवैध कारोबारियों का तो पता नहीं कि उन्हें कोई तकलीफ हुई भी या नहीं। मोदीजी के इस कदम से उत्साहित कई काला बाजारियों ने तो मोदीजी के समर्थन में काले धन से तौबा कर ली। उसी का नतीजा था कि हजार पांच सौ के नोटों की गड्डियां कूड़े के ढेरों में पायी गयीं। यह खबर देख कर मैं बड़ी देर तक सोचता रहा कि इन नोटों के स्वामी ने इन नोटों को फेंकने के पहले आखिर इन्हें काटने और फाडऩे की जहमत क्यों उठाई? उसे फेंकना ही था तो ऐसे ही फेंक देता किसी गरीब का भला हो गया होता। बड़ा सोचने के बाद काला बाजारियों के ह्रदय परिवर्तन की कहानी समझ में आयी। दरअसल ये काला बाजारी मन से काला धन रखने का गुनाह करने की पीड़ा को समझ चुके थे और ये नहीं चाहते थे कि कोई और भारतवासी इस पीड़ा से गुजरे सो न रहे बांस न बजेगी बांसुरीÓ की तर्ज पर एक आम आदमी को गुनाहगार होने से बचाने के लिए ही अतिरिक्त मेहनत करना गवारा कर लिया। और पैसे और श्रम करके नोटों को टुकड़े करके कईयों को गुनाहगार होने से बचा लिया। मोदीजी को चाहिए कि ऐसे सेवाभावी और ह्रदय परिवर्तित लोगों का सम्मान करें। अब ये लोग सामने तो आएंगे नहीं सो एक आयोजन करके अनाम पुरस्कार की घोषणा तो अवश्य ही करना चाहिए। खैर हम चर्चा कर रहे थे कलुआ जेबकतरे की। इस घोषणा से तो उसका व्यवसाय ही चौपट हो गया। अच्छा खासा फलने फूलनेवाला उसका व्यवसाय इस कदर चौपट हो गया कि सुबह से शाम तक जेब के पैसे से मेट्रो व बसों में घूम कर खरीदे गए टिकटों के पैसे भी नहीं वसूल पाता था। ऐसा नहीं है कि वह प्रयास नहीं करता था। भरपूर प्रयास करता था और कामयाब भी होता था लेकिन उसे हासिल कुछ नहीं होता था। किसी के पर्स में हजार पांच सौ के नोट पाकर पहले जहां वह सबसे पहले भगवान का शुक्र अदा करता था अब आजकल चुराए हुए बटुवे में वही नोट देखते ही उसका रक्तचाप बढ़ जाता और वह सीर पकड़कर वहीं बैठ जाता। अपनी किस्मत को कोसता हुआ वह दूसरा प्रयास करता। पर हाय री उसकी किस्मत! उसकी किस्मत ने तो जैसे लगता है कि ठान लिया है कि वह कलुआ से पूर्व में किये सभी खोटी कमाइयों का हिसाब चुकता कर ले। तभी तो बड़ी मेहनत के बाद जब किसी दूसरे शिकार का बटुवा उसके हाथों में होता उसमें से निकलता उसका आधार कार्ड एक अदद फोटो और दो तीन बैंकों के ए टी एम कार्ड जो उसके लिए बेकार होते। नगद के नाम पर कभी दस बीस रुपये मील भी जाते लेकिन उससे क्या होता? शिकार के चक्कर में बस में सफर करते हुए उसे टिकट भी तो लेना होता था। शुरू के कई दिनों तक तो उसने कईयों के आधार कार्ड अपने पैसे से उनके पते पर कुरियर करवा दिए थे लेकिन अब वह क्या करे? मोदीजी की मेहरबानी से अब वह दाने-दाने को मोहताज हो चुका था। किसी दूसरे की मदद अब वह कैसे करता लिहाजा न चाहते हुए भी उसने कई बटुवों में मिले कागजातों को कूड़े में फेंक दिया था। कई बार शिकार करने पर भी उसके हाथ खाली ही रहे। लिहाजा मजबूर होकर उसने डीपीजेए की बैठक बुलाई। क्या? डीपीजेए का मतलब नहीं समझे? अरे भाई! इसका सीधा सा मतलब है दिल्ली प्रांतीय जेबकतरा असोसिएसनÓ। तय समय और तय जगह पर सभी जेबकतरे जमा हुए। आज उनकी महत्वपूर्ण बैठक थी। उनके अस्तित्व पर संकट आ गया था और उन्हें मिलजुल कर इससे पार पाने का उपाय खोजना था। सभा की अध्यक्षता का भार कलुआ को ही सौंप दिया गया। रिठाला मंगोलपुरी पंजाबी बागÓ करोलबाग से लेकर जमुना पार तक के जेबकतरे मौजूद थे। काफी देर विचार विमर्श करने के बाद भी सभा किसी नतीजे पर नहीं पहुंची। अंत में काफी सोच विचार कर और मंथन कर प्रस्ताव पास किया गया जिसके मजमून कुछ इस प्रकार थे। गहन विचार विमर्श के बाद यह प्रस्ताव पास किया जाता है कि इस संगठन के सभी सदस्य तन मन धन से पूरे जोश के साथ मोदीजी के इस कदम का सार्वजनिक विरोध करेंगे और शीघ्र ही अपने साथी अन्य सभी संगठनों को भी अपने साथ जोडऩे का प्रयत्न करेंगे ताकि मोदी विरोध की मुहिम में तेजी लायी जा सके।Ó - राजकुमार कांदु
FIRST NAME LAST NAME MOBILE with Country Code EMAIL
SUBJECT/QUESTION/MESSAGE
© 2025 - All Rights Reserved - Akshnews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^