17-Dec-2016 06:06 AM
1234820
बतौर सिंगर तो आलिया भट्ट असल जीवन में पेश हो चुकी हैं, अब बारी है परदे पर गायक बनने की। अपने कजिन की फिल्म में उन्हें यह रोल ऑफर हुआ है।
भट्ट कुनबे की फिल्म आशिकी 3 में आलिया को सिंगर का रोल निभाना है। मोहित सूरी इस फिल्म को निर्देशित करेंगे, जो आलिया के कजिन हैं। यह आशिकी फ्रेंचाइज की तीसरी कड़ी होगी। दूसरी में श्रद्धा कपूर ने सिंगर का रोल किया था।
मोहित सूरी ने ही अलिया को लेकर बयान दिया है और कहा है कि सिद्धार्थ के किरदार में भी बदलाव किए जाएंगे। बता दें कि इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा भी आलिया के साथ काम कर रहे हैं। खास यह है आलिया की बहन शाहिन भट्ट ने इस फिल्म की पटकथा लिखी है। लगभग सालभर से इस बात को लेकर चर्चा थी कि रितिक रोशन और सोनम कपूर इस फिल्म को कर रहे हैं। हाल ही में सिद्धार्थ ने यह बताया कि वे यह फिल्म कर रहे हैं और साथ में आलिया भी हैं। बता दें कि पहली आशिकी 1990 में बनी थी। इस फिल्म में अनु अग्रवाल और राहुल रॉय ने काम किया था। यह फिल्म अपने संगीत के लिए आज भी याद की जाती है। इसका संगीत नदीम-श्रवण का था।