किसÓ से निकल गए थे रेखा के आंसू
03-Oct-2016 10:38 AM 1234911
हिंदी फिल्म जगत में जाना-पहचाना नाम है रेखा। उनकी अदाकारी और खूबसूरती का प्रशंसक कौन नहीं है? दुनियाभर में उनके चाहने वाले मौजूद हैं। हाल ही में रेखा की ऑटोबायोग्राफी रेखा द अनटोल्ड स्टोरीÓ लॉन्च हुई है। यासेर उस्मान ने इस किताब के जरिेए रेखा के जीवन में झांकने का प्रयासभर किया है। इस किताब में रेखा से जुड़ी कई बातें हैं। इस किताब में यह भी बताया गया है कि 15 साल की उम्र में रेखा ने पहली बार किसÓ किया था। यह सीन एक्टर विश्वजीत के साथ शूट हुआ था। दरअसल फिल्म अनजाना सफरÓ के दौरान विश्वजीत ने रेखा को जबरदस्ती किसÓ करना शुरू कर दिया था। यह वाकया पूरे पांच मिनट तक चलता रहा। इस बात से रेखा भी परेशान हो गई थी। मुंबई स्थित महबूब स्टूडियो में निर्देशक राजा नवाथे की इस फिल्म की शूटिंग के दौरान पहले शेड्यूल में कुलजीत पाल, राजा और विश्वजीत ने रेखा के लिए एक प्लान बनाया। इस समय रेखा और विश्वजीत के बीच एक रोमांटिक सीन भी फिल्माया जाना था। निर्देशक ने जैसे ही एक्शन बोला, विश्वजीत ने रेखा को अपनी बाहों में लिया और किसÓ करने लगे। रेखा हैरान थीं। इस च्किसज् के बारे में रेखा को भी नहीं बताया गया था। कैमरा रोल होता रहा। विश्वजीत इस दौरान रेखा को किसÓ करते रहे। निर्देशक ने कट भी नहीं बोला। इन पांच मिनटों में यूनिट मेंबर्स सीटियां बजाकर चीयर करते रहे। रेखा की आंखे तो बंद थी। मगर उनके आंसू साफ नजर आ रहे थे। विश्वजीत ने इस किसÓ सीन पर सफाई देते हुए कहा था मेरी कोई गलती नहीं है। मैंने यह सब निर्देशक राजा नवाथे के कहने पर किया। यह एन्जॉयमेंट के लिए नहीं था, बल्कि फिल्म के लिए जरूरी था। हालांकि, रेखा उस समय गुस्से में थीं, क्योंकि उन्हें धोखा दिया गया था।
FIRST NAME LAST NAME MOBILE with Country Code EMAIL
SUBJECT/QUESTION/MESSAGE
© 2025 - All Rights Reserved - Akshnews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^