31-Mar-2016 08:38 AM
1234809
खबर है कि बायोपिक में एक्ट्रेस दिशा पाटनी से खुदका रोल छोटा देखकर एक्ट्रेस कियारा आडवाणी अपसेट हो गई हैं। एमएस धोनी पर बन रही बायोपिक में कई एक्ट्रेस के नाम पर चर्चा की गई थी। रोल था धोनी की पत्नी साक्षी का। इसके

बाद यह रोल ऑफर हुआ कियारा आडवाणी को। हालांकि सूत्रों की बात पर भरोसा किया जाए तो वो इस बात से नाखुश हैं। वो इस बात से खफा है कि आखिर दिशा पाटनी का रोल उनके रोल से ज्यादा कैसे है। खबरी ने बताया सुशांत सिंह के बाद फिल्म में कियारा का रोल महत्वपूर्ण है। ऐसा कियारा मानकर चल रही थीं। हालांकि प्रोडक्शन यूनिट के साथ कियारा ने जब अपना रोल देखा तो पाया कि वो बहुत छोटा कर दिया गया है। यह मेकर्स के द्वारा किया गया। इस बात से वो निराश थीं।
कियारा से इस बारे में बात नहीं हो सकी। फिल्म के प्रवक्ता ने इस बात को खारिज कर दिया। सूत्र ने बताया कियारा इस बात से नाराज हैं कि उनका रोल छोटा क्यों कर दिया गया है। जबकि दिशा पाटनी को महत्व दिया गया। खबरी ने बताया दिशा ने फिल्म में धोनी की एक्स गर्लफ्रेंड का किरदार निभाया है। कियारा इस बात के कारण नाराज हैं। कियारा का कहना है कि मेकर्स ने इस बारे में उन्हें नहीं बताया था।