फलों से पूरा फायदा चाहिए तो इन बातों का रखें ध्यान
04-Apr-2013 08:39 AM 1234828

आपकी डाइट में पोषक तत्वों की कमी को पूरा करने के लिए फलों से बेहतर कोई विकल्प नहीं हो सकता है। आप कौन से फल कब खाते हैं, कितनी मात्रा में खाते हैं जैसी कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखेंगे तो फलों के सेवन से आपको भरपूर फायदा मिलेगा।
डाइट में लें कितने फल
वैसे तो फल जितने भी खाएं सेहत के लिए अच्छा ही है पर सेहतमंद डाइट के लिए दिन में अलग-अलग रंग के कम से कम चार फल जरूर खाएं। जैसे संतरा, सेब, अंगूर और केला। विभिन्न रंगों के फलों में अलग-अलग तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो शरीर को मजबूत बनाते हैं और रोगों से लडऩे की क्षमता देते हैं।
रात में खाएं ये फल
आमतौर पर लोग रात में फल खाने से हिचकिचाते हैं लेकिन फाइबर की अधिकता वाले फल जैसे पपीता, चीकू, अमरूद आदि का सेवन रात में भी फायदेमंद है। ये शरीर के पाचन को ठीक रखने में मदद करते हैं।
रात में इन फलों से करें परहेज
रात में पानी की अधिकता वाले फलों से बचना चाहिए। तरबूज, अंगूर, संतरा जैसे फल जिनमें रस अधिक होता है, खाने के बाद बार-बार पेशाब की समस्या होती है।
फलों की टाइमिंग भी जरूरी
डाइट में अगर फलों को स्मार्टनेस के साथ शामिल करेंगे तो इनका फायदा अधिक होगा। फलों को खाने का सबसे अच्छा वक्त है कि आप इन्हें नाश्ते या खाने के बीच में खाएं या फिर दोपहर के खाने और रात के खाने के बीच में खाएं। इससे आप कुछ हेल्दी तो लेंगे ही, साथ ही इधर-उधर की चीजों को खाने की इच्छा भी कम होगी।
सिट्रस (नींबू प्रजाति के) फल 
एंटीऑक्सीडैंट्स से भरपूर सिट्रस फल आपकी त्वचा को ताजा दम, माइश्चराइज करते हैं तथा इसे एक नया रूप देते हैं। ये दाग-धब्बों तथा बेरंगपन को कम करते हैं और त्वचा को एक्सफोलिएट करते हैं। संतरे का जूस झुर्रियों की समस्या का एक प्रभावी उपचार है।
बैरी : बैरीका में विटामिन केÓ तथा सीÓ भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो आयरन को सोखने और रोग प्रतिरोधक प्रणाली को सुधारने में सहायक होते हैं। इनमें फाइबर भरपूर मात्रा में होता है और ये भूख को बढ़ाते हैं।
खरबूजा : खरबूजों में विटामिन सीÓ भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो फ्री रैडीकल्स को काबू में करता है और टोन्स और टैक्सचर्स में सुधार लाता है। खरबूजे में पानी की मात्रा काफी होती है जो आपके रंग-रूप के लिए जादू का काम करता है। इससे छिद्र रहित चमकदार त्वचा बनती है।
स्ट्रॉबैरी : स्ट्रॉबैरी में सैलीसाइलिक एसिड भरपूर मात्रा में होता है जो त्वचा की मृत कोशिकाओं को एक्सफोलिएट करता हैं। इसमें एंटी ऑक्सीडैंट विटामिन सीÓ भी भरपूर होता है जो कोलाजैन के निर्माण में सहायक होता है।
आड़ू  : आडुओं में पोटाशियम मौजूद होता है जो प्राकृतिक फाइबर यानी रेशे का एक अच्छा स्रोत है। यह हमारे पाचन तंत्र को स्वस्थ बनाता है। ये रेशे फ्री रैडीकल्स से होने वाले नुक्सान को रोकने में सहायक होते हैं और रोग प्रतिरोधक क्षमता को सुधारते हैं।
तरबूज : तरबूज गर्मियों का आवश्यक और आकर्षक फल है। ये शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है।  ये चेहरे की त्वचा को ठंडक प्रदान करता ही है और साथ ही धूप से त्वचा की रक्षा भी करता है। इसके रस में थोड़ा-सा जौ का आटा मिला कर चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट लगाने के पश्चात इसे साफ पानी से धो लें।
पपीता  : पपीते में विटामिन ए, बी, सी, और डी,  प्रोटीन  तथा बीटा कैरोटीन जैसे तत्व पाए जाते हैं। इसके नियमित प्रयोग से धूप से झुलसी त्वचा में निखार आता है व बंद रोमछिद्र खुल जाते हैं। ये टैनिंग तथा मुहांसों के उपचार में बहुत लाभकारी है। आधा कप मैश किए हुए पपीते को थोड़े से दूध में मिलाकर मुंह पर लगाएं तथा 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें। उसके बाद गुनगुने पानी से धो दें इससे त्वचा में प्राकृतिक रूप से निखार आएगा।

FIRST NAME LAST NAME MOBILE with Country Code EMAIL
SUBJECT/QUESTION/MESSAGE
© 2025 - All Rights Reserved - Akshnews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^