17-Oct-2014 09:26 AM
1234767
पहले क्रिकेट की आईपीएल, उसके बाद हॉकी इंडिया लीग, इंडियन बैडमिंटन लीग, वल्र्ड कबड्डी लीग और अब भारत में फुटबॉल की दुनिया भी बदलने जा रही हैं। चार साल पहले भारतीय फुटबॉल संघ,

रिलायंस इंडस्ट्रीज और अमरीका के इंटरनैशनल मैनेजमेंट ग्रुप के बीच 15 साल के लिए 700 करोड़ रूपए का करार हुआ, और इसी के साथ योजना बनी इंडियन सुपर लीग की। इस लीग में दुनिया भर के पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाडिय़ों के बीच भारतीय फुटबॉलर भी अपना दमखम दिखाएंगे।
एशियाड में भारतीय नायक
हॉकी में गोल्ड खेल के मैदान पर लड़ कर जो जीत रहे हैं वही हैं हमारे असली हीरो। देश ने इंचियॉन एशियाड मे 11 स्वर्ण पदक हासिल किए हैं। भारत ने परंपरागत दुश्मन पाकिस्तान को 4-2 से हरा कर 48 साल पुराना बदला लिया और इस जीत के हीरो रहे गोलकीपर आर श्रीजेश।
कबड्डी में दो स्वर्ण कबड्डी को पहले ही गांव देहात का खेल माना जाता है, लेकिन भारतीय पुरुष टीम ने 7वीं बार स्वर्ण जीता।
महिला रिले टीम की जबरदस्त कामयाबी 4 गुणा 400 मीटर में भारतीय महिला टीम स्वर्ण जीता। भारत ने लगातार चौथी बार रिले में एशियाड का स्वर्ण पदक जीता।
मैरी कॉम का गोल्डन पंच मणिपुर की महिला मुक्केबाज मैरीकॉम की जिद ने उन्हें एशियाड का पहला स्वर्ण दिलाया।
योगेश्वर का दांव पहलवान योगेश्वर की पारवारिक पृष्ठभूमि कोई खास नहीं है, लेकिन कुश्ती की दुनिया में योगेश्वर ने सबको चित कर दिया। जीतू का अचूक निशाना जिद्दी जीतू राय ने सोने पर निशाना लगाकार हर किसी को जवाब दिया। एक समय जीतू का शूटिंग करियर ही खत्म होने वाला था। सौरव का कमाल हार न मानने के जज्बे ने सौरव घोषाल को न सिर्फ पहला स्वर्ण दिलाया बल्कि स्कवॉश में भारत ने एतिहासिक सफलता हासिल की।
सीमा ने दिखाई ताकत डिस्कस थ्रो में महिला शक्ति ने अपनी ताकत दिखाई और सीमा पुनिया ने भारत को स्वर्ण दिलाया।