दीपिका को याद आया बचपन का प्यार
22-Jul-2017 07:31 AM 1234838
रणबीर कपूर के बाद अब रणवीर सिंह के साथ प्यार वाली दोस्ती निभा रही दीपिका पादुकोण को एक समय हॉलीवुड स्टार लियोनार्डो डिकेप्रियो पर क्रश था। उनकी बहन भी इसी स्टार की दीवानी थीं। दरअसल दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम पर बचपन की कुछ तस्वीरों को शेयर किया है, जिसमें दीपिका की अपनी बहन अनीशा के साथ गहरी बॉन्डिंग देखी जा सकती है। दोनों लियोनार्डो की तब बेहद दीवानी थीं। उनके पोस्टर अपने रूम की दीवार पर लगा रखे थे। साथ में टाइटेनिक के भी। दीपिका ने साथ में अखबार का एक आर्टिकल भी डाला है जिसमें वो यादें भी हैं कि दीपिका की मां ने कैसे दीपिका और उनकी बहन के लिए एक ही रूम बनाया था ताकि दोनों के बीच बचपन से ही अच्छी बॉन्डिंग हो। इन तस्वीरों में दोनों की टाइटेनिक के जैक से लगाव को भी देखा जा सकता है। दीपिका पादुकोण इन दिनों संजय लीला भंसाली की पद्मावती की शूटिंग कर रही हैं और उसके बाद वो विशाल भारद्वाज के प्रोडक्शन में बनने वाली फिल्म में माफिया क्वीन सपना दीदी का रोल निभाएंगी। दीपिका ने विन डीजल के साथ ट्रिपल एक्स की अगली फिल्म भी साइन की है।
FIRST NAME LAST NAME MOBILE with Country Code EMAIL
SUBJECT/QUESTION/MESSAGE
© 2025 - All Rights Reserved - Akshnews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^