16-Jan-2016 10:50 AM
1234791
2015 में बॉलीवुड के बहुत सारे सितारों का बैंड बजा। 2016 में भी कुछ जाने माने सितारे शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

असिन - राहुल शर्मा
गजनी फेम असिन की रियल लाइफ में भी रील लाइफ का असर पड़ता नजर आ रहा है। गजनी की ही तरह असल जिंदगी में भी असिन बड़े बिजनेस मैन से शादी करने वाली हैं। इत्तेफाक से उनके होने वाले पति भी टेलीफोन कंपनी के मालिक हैं। राहुल शर्मा माइक्रोमैक्स के को-फाउंडर हैं। 23 जनवरी को ही दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे।
रणवीर कपूर-कटरीना कैफ
2014 से रणवीर और कैटरीन लिवइन रिलेशनशिप में हैं। खबर ये भी थी कि दिसंबर 2014 में इन्होंने लंदन में सगाई कर ली थी। खबरें ये भी हैं कि ऋषि कपूर और नीतू कपूर ने अब कैटरीना को अपनी बहू के रूप में स्वीकार कर लिया है। लिहाजा इस साल इन दोनों का शादी के बंधन में बंध जाना तय है।
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह
रणवीर कपूर से ब्रेकअप के बाद दीपिका को डिप्रेशन से बाहर आने के लिए बहुत संघर्ष करने पड़े। ऐसे समय उनका साथ दिया रणवीर सिंह ने। ये कहना गलत नहीं होगा कि रणवीर सिंह ने ही दीपिका को संभाला। राम लीला में इनकी कैमेस्ट्री देखने लायक थी और बाजीराव मस्तानी ने ये साबित कर दिया कि ये दोनों एक-दूसरे के लिए परफेक्ट हैं। अब सभी को इंतजार है कि ये दोनों भी जल्द अपनी शादी की तारीख सबको बताएं।
सलमान खान- यूलिया वेंतुर
बॉलिवुड के मोस्ट इलिजिबल बैचलर सलमान खान कब के शादी कर चुके होते अगर उनकी जिंदगी के प्यार उन्हें छोड़कर न जाते। एश्वर्या से ब्रेकअप के बाद सलमान खान की जिंदगी में प्यार बनकर लौटीं थीं कैटरीना। पर कैटरीना भी जल्दी ही सलमान खान को छोड़कर रणवीर कपूर के साथ हो लीं। प्यार के मामले में अब तक असफल रहे सलमान खान की उम्मीद अब रोमानियन मॉडल यूलिया वेंतुर से हैं। फिल्म जय हो की शूटिंग के दौरान रोमानिया में सलमान यूलिया से मिले और अपना दिल दे बैठे। अपनी बहन अर्पिता की शादी में उन्होंने इयूलिया का परिचय अपनी गर्लफ्रेंड के रूप में कराया था। उम्मीद यही है कि 2016 में सलमान अपनी शादी की खुशखबरी सुना ही देंगे।
सुशांत सिंह राजपूत- अंकिता लोखंडे
टीवी सीरियल पवित्र रिश्ता की शूटिंग के दौरान ही एक-दूसरे को दिल दे बैठे थे अंकिता और सुशांत। ये कपल पिछले 7 वर्षों से साथ है, और साथ रह भी रहा है। अपने रिश्तों को सबके सामने स्वीकार कर चुके सुशांत ने कहा भी है कि वो इसी साल शादी कर लेंगे। फिलहाल तो सुशांत अपनी आने वाली फिल्म एम.एस.धोनीÓ की रिलीज पर कंसन्ट्रेट कर रहे हैं जो इसी साल रिलीज हो रही है। शादी की शहनाइयां इसी फिल्म की रिलीज के बाद बजने वाली हैं।